मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 18 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 28.4 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

बरेली में विकसित भारत के संकल्प को सशक्त करेगा ‘नारी स्किल सेंटर’, योग दिवस पर भी होंगे विशेष आयोजन

June 19, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता और विकसित भारत के संकल्प को मजबूती देने की दिशा में बरेली छावनी परिषद एक महत्वपूर्ण पहल करने जा रहा है। छावनी बालिका विद्यालय में स्थापित ‘नारी स्किल सेंटर’ का उद्घाटन 20 जून को प्रातः 11:30 बजे किया जाएगा। इस अवसर पर आर्मी वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन की जोनल वाइस प्रेसिडेंट राजबीर गिल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी।
नारी स्किल सेंटर महिलाओं को कौशल विकास, स्वरोजगार और उद्यमिता से जोड़ने का कार्य करेगा। यहां सिलाई, कढ़ाई, हस्तशिल्प सहित विभिन्न रोजगारपरक प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे, जिससे महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाया जा सके। इस परियोजना की परिकल्पना एवं सफल क्रियान्वयन डॉ. तनु जैन, मुख्य कार्यपालक अधिकारी, बरेली छावनी परिषद द्वारा किया गया है। कार्यक्रम में छावनी परिषद के अधिकारी, की प्रतिनिधियां, शिक्षाविद्, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में महिला लाभार्थियों की सहभागिता रहेगी।
इसी क्रम में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर बरेली छावनी परिषद द्वारा “योग फॉर हेल्दी एजिंग” विषय पर विभिन्न योग एवं आध्यात्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। प्रातः 6 बजे से मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 108 सूर्य नमस्कार चैलेंज और सामूहिक योग प्रोटोकॉल सत्र आयोजित होगा, जिसके मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर गगनदीप सिंह होंगे।
दोपहर 1 बजे कारगिल हॉल में ओम् ध्वनि के माध्यम से आध्यात्मिक चिंतन एवं प्रवचन आयोजित किया जाएगा, जिसमें योग, ध्यान और संतुलित जीवनशैली के महत्व पर प्रकाश डाला जाएगा। वहीं सायंकाल धोपा मंदिर परिसर में चन्द्र नमस्कार सत्र का आयोजन होगा, जिसके मुख्य अतिथि विधायक संजीव अग्रवाल रहेंगे।
छावनी परिषद का मानना है कि ये पहलें महिला सशक्तिकरण, सामाजिक समावेशन, स्वस्थ जीवनशैली और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को आगे बढ़ाते हुए “स्वस्थ भारत–विकसित भारत” के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights