मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 18 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 28.4 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक न्याय पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : विधायक हरीश शाक्य

June 19, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बिल्सी। क्षेत्र की जनता की समस्याओं के समाधान एवं जनसेवा के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से शुक्रवार को बिल्सी स्थित मंडी समिति गेस्ट हाउस में जनता दर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों एवं नगर से आए नागरिकों से आत्मीय संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
जनता दर्शन के दौरान बिजली, पेयजल, सड़क, वृद्धावस्था पेंशन, राशन कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना तथा पुलिस विभाग से जुड़ी शिकायतें प्रमुख रूप से सामने आईं। विधायक हरीश शाक्य ने प्रत्येक प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए मौके पर ही संबंधित विभागीय अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर समस्याओं के शीघ्र एवं न्यायपूर्ण समाधान के निर्देश दिए।
इस अवसर पर विधायक हरीश शाक्य ने कहा कि सरकार की मंशा अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास और न्याय पहुंचाने की है। जनहित के विषयों पर संवेदनशीलता के साथ कार्य करना उनकी प्राथमिकता है तथा अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि कोई भी फरियादी निराश होकर वापस न लौटे।
उन्होंने कहा कि जनसेवा ही उनका संकल्प है और जनता की समस्या का समाधान कराना उनकी जिम्मेदारी है। विधायक ने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक की समस्या को प्राथमिकता के आधार पर सुना और उसका समाधान कराया जाएगा।
जनता दर्शन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे और अपनी समस्याओं से विधायक को अवगत कराया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights