मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 18 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 28.7 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

ईपीएस-95 पेंशनर्स की बैठक में 40 वरिष्ठ सदस्यों का सम्मान, लंबित मांगों पर जताया रोष

June 19, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

रेल। बरेली मंडल के चारों जिलों के विभिन्न विभागों के ईपीएस-95 पेंशनर्स की नियमित मासिक बैठक पुराने बस स्टैंड स्थित सभास्थल पर राष्ट्रीय संघर्ष समिति, बरेली के मंडल अध्यक्ष ए.के. अरोरा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में परिवहन निगम, रबर फैक्ट्री, चीनी मिल, मोदी जीराक्स, आईटीआर, सिंचाई विभाग कार्यशाला सहित विभिन्न संस्थानों के पेंशनर्स ने भाग लिया।
केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार 75 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के 40 महिला और पुरुष पेंशनर्स को स्मृति चिन्ह एवं दुपट्टा भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अशोक कुमार मिश्रा, वेद पाल सिंह, महेश कुमार अग्रवाल, अनूप कुमार अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष गंगा प्रसाद लोधी, चिरंजीव गौड़, जय प्रकाश मेहरोत्रा, सुधीर कुमार उपाध्याय, कैलाश नाथ, नरेंद्र प्रकाश सक्सेना और आर.एस. गुप्ता सहित कई वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए।
वक्ताओं ने ईपीएस-95 पेंशनर्स की प्रमुख मांगों—न्यूनतम 7,500 रुपये मासिक पेंशन के साथ महंगाई भत्ता, पेंशनर दंपति को निःशुल्क चिकित्सा सुविधा, उच्च वेतन के आधार पर बिना भेदभाव पेंशन स्वीकृति तथा योजना से वंचित सदस्यों को 5,000 रुपये मासिक सहायता—को लागू करने में हो रही देरी पर नाराजगी जताई।
बैठक का संचालन राम प्रकाश शर्मा ने किया। महासचिव अशोक कुमार मिश्रा ने केंद्रीय नेतृत्व द्वारा जारी शपथपत्र का वाचन कर सभी पेंशनर्स को संगठन के प्रति ईमानदारी, समर्पण, सहयोग और संघर्षशील बने रहने की शपथ दिलाई।
अध्यक्षीय संबोधन में ए.के. अरोरा ने प्रधानमंत्री द्वारा पेंशन बढ़ाने के वादे की याद दिलाते हुए सरकार से पेंशनर्स की चारों मांगें शीघ्र पूरी करने की अपील की। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें पूरी न होने पर केंद्रीय नेतृत्व को बड़ा आंदोलनात्मक कार्यक्रम घोषित करना चाहिए। सभा के अंत में उन्होंने भीषण गर्मी के बावजूद उपस्थित होने वाले सभी पेंशनर्स का आभार व्यक्त करते हुए बैठक समाप्त की।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights