मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 18 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 28.7 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

कांग्रेसियों ने गौ सेवा की और सरकारी गौशालाओं की दयनीय दशा पर दुख प्रकट किया

June 19, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। महानगर कांग्रेस कमेटी, बरेली तत्वावधान में आज लाल फाटक स्थित भामाशाह नामक निजी गौशाला में देश के जननायक व कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी के जन्म दिवस की पूर्व संध्या पर गायों की सेवा कर उनका जन्म दिवस मनाया और गायों का गोबर हटाकर उन्हें पानी पिलाया व हरा चारा एवं गुड खिलाया।
इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष दिनेश दददा एड. ने कहा कि हमारे प्रिय नेता व नेता प्रतिपक्ष माननीय राहुल गांधी जी का कल जन्म दिवस है, हम आज ही उनके दीर्घायु होने की कामना करते हैं। इस अवसर पर उन्होंने गायों की सेवा करने के बाद कहा कि निजी गौशालाओं को छोड़कर सरकारी गौशालाओं की स्थिति अत्यंत चिंताजनक है, जबकि उनके लिए सरकारी अनुदान भी मिलता है। उन्होंने कहा गाय और गंगा की बात करने वाली भाजपा की झूठी सरकार गायों की रक्षा करने एवं गंगा की सफाई करने में विफल रही है। सरकार ने गौशालाएं तो बनाई हैं, किंतु उनका उचित रखरखाव न होने के कारण गायें असमय मर रही हैं,जो दुर्भाग्यपूर्ण है।
किसान नेता डॉ हरीश गंगवार ने कहा कि गाय पूजनीय ही नहीं बल्कि एक उपयोगी जीव आत्मा है, जिसकी रक्षा हम सबको मिलकर करनी चाहिए। सरकार गाय की रक्षा की तो बात कहती है, लेकिन उन्हें मरने के लिए के लिए गौशालाओं में बंद कर दिया है और बहुत से गोवंश सड़कों पर भी मारे मारे फिर रहे हैं , जिससे किसान व आमजन परेशान है। जिसे किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता ।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से, महेंद्र पाल गंगवार, इं. जीशान अफरीदी, रेहान बसीरी,सुरेश दिवाकर, एम.के. घोष, तीरथ मधुकर, जितेंद्र बाबू, गौरांग देव, रमेश बाबू, पूनम सिंह,मोनी दिवाकर एवं उपासना लॉयल, आदि उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights