अर्जुन मौर्य की हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर घरो पर बुलडोजर की मांग की

WhatsApp Image 2026-06-19 at 5.25.06 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। थाना बारादरी क्षेत्र के संजय नगर गोसाई गोटिया में हुए चर्चित हत्या कांड के पीड़ित परिवार ने शुक्रवार को एक बार फिर न्याय की मांग को लेकर जिला अधिकारी कार्यालय पहुंचकर अपनी आवाज बुलंद की। पीड़ित परिजनों ने सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार वर्मा को ज्ञापन सौंपते हुए मांग की फरार हत्या के आरोपियों का तत्काल एनकाउंटर ,उनके घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग की।पीड़ित परिवार का कहना है कि 15 जून को 21 वर्षीय अर्जुन मौर्य पुत्र राकेश मौर्य की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में बारादरी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया, लेकिन अब तक केवल एक आरोपी की गिरफ्तारी हुई है, जबकि अन्य आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। परिजनों का आरोप है कि फरार आरोपी लगातार धमकियां दे रहे हैं और कार्रवाई करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की चेतावनी दे रहे हैं।
सिटी मजिस्ट्रेट को दिए गए ज्ञापन में पीड़ित परिवार ने कहा कि फरार आरोपी शातिर एवं आपराधिक प्रवृत्ति के हैं और उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई होना आवश्यक है। परिवार ने मांग की कि सभी आरोपियों का जल्द से जल्द एनकाउंटर किया जाए तथा उनके घरों पर बुलडोजर चलाकर सख्त कार्रवाई की जाए , जिससे पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके और क्षेत्र में कानून का भय स्थापित हो।
पीड़ित परिवार ने प्रशासन से यह भी मांग की कि उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जाए, क्योंकि उन्हें लगातार जान का खतरा बना हुआ है। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो किसी भी अप्रिय घटना की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार वर्मा ने पीड़ित परिवार की बात गंभीरता से सुनी और उनका ज्ञापन प्राप्त कर संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाकर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया।
पीड़ित परिवार ने प्रशासन से अपील की है कि दोषियों के खिलाफ शीघ्र एवं कठोर कार्रवाई कर उन्हें न्याय दिलाया जाए, ताकि परिवार को अपने पुत्र की हत्या के मामले में इंसाफ मिल सके।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights