मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 18 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 29.0 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

बदायूँ में राहुल गांधी के 56वें जन्मदिन पर कांग्रेस का सेवा-संकल्प कार्यक्रम, जिला अस्पताल में मरीजों को बांटे फल

June 19, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का 56वां जन्मदिन गुरुवार को शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर हर्षोल्लास एवं सेवा भाव के साथ मनाया गया। शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मुन्नालाल सागर की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केक काटकर राहुल गांधी के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की। इसके बाद आयोजित गोष्ठी में उनके राजनीतिक जीवन, विचारधारा और जनसरोकारों पर विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कॉर्डिनेटर ओमकार सिंह ने कहा कि राहुल गांधी देश के उन नेताओं में शामिल हैं जो सत्ता से अधिक जनता की आवाज को महत्व देते हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने किसानों, युवाओं, मजदूरों, छात्रों और आम नागरिकों के मुद्दों को लगातार मजबूती से उठाया है तथा कठिन राजनीतिक परिस्थितियों में भी अपने सिद्धांतों और विचारों से कभी समझौता नहीं किया।
शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मुन्नालाल सागर ने कहा कि राहुल गांधी का राजनीतिक सफर केवल एक नेता की यात्रा नहीं, बल्कि लोकतंत्र, संविधान, सामाजिक न्याय और राष्ट्रीय एकता में विश्वास रखने वाले करोड़ों लोगों की भावनाओं का प्रतिनिधित्व करता है। वहीं अन्य वक्ताओं ने कहा कि राहुल गांधी की राजनीति का केंद्र हमेशा आम आदमी, उसके अधिकार और सम्मान रहे हैं।
गोष्ठी के दौरान वक्ताओं ने राहुल गांधी की शिक्षा, सामाजिक दृष्टिकोण और राजनीतिक योगदान पर प्रकाश डालते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। कार्यक्रम का संचालन जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव इगलास हुसैन ने किया।
कार्यक्रम के समापन के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता जिला अस्पताल पहुंचे, जहां भर्ती मरीजों एवं उनके तीमारदारों को फल वितरित किए गए। कार्यकर्ताओं ने मरीजों का हालचाल जाना और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। अस्पताल परिसर में मौजूद अन्य लोगों को भी फल वितरित किए गए।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश मीडिया कांग्रेस के महासचिव शशांक राठौर, शिक्षक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मुकेश बाबू शर्मा, विधि प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सूरजपाल सिंह सोलंकी एडवोकेट, जिला उपाध्यक्ष सुरेश राठौर, शहर उपाध्यक्ष जाहिद सिद्दीकी, नरेश पाल शर्मा, हरीश कश्यप, महासचिव नूर सबा, शमीम अहमद खान ‘फौजी’, सचिव रईस अहमद, आसमां बी, फरीद अहमद, श्याम कुमार, प्रेमपाल, सूरज शाक्य, ओमवीर सिंह खटिक सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights