मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 18 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 29.0 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

12 वर्षों की विकास यात्रा को करीब से जानने उमड़ रही भीड़, प्रदर्शनी में योजनाओं की जानकारी लेने पहुंच रहे हजारों लोग

June 19, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर डायट परिसर में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित चार दिवसीय विकास प्रदर्शनी के तीसरे दिन भारी भीड़ देखने को मिली। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, अध्यापक-अध्यापिकाएं, युवा तथा गणमान्य नागरिक प्रदर्शनी स्थल पर पहुंचे और केंद्र एवं प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, कार्यक्रमों एवं उपलब्धियों की जानकारी प्राप्त की। प्रदर्शनी में बनाए गए आकर्षक सेल्फी प्वाइंट पर युवाओं और स्कूली बच्चों ने उत्साह के साथ तस्वीरें खिंचवाकर कार्यक्रम को यादगार बनाया।
स्टार्टअप, आयुष्मान, किसान सम्मान निधि सहित कई योजनाओं की दी जा रही जानकारी
प्रदर्शनी में केंद्र सरकार की स्टार्टअप योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री जनधन योजना, महिला सशक्तिकरण योजनाएं, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना तथा निःशुल्क खाद्यान्न वितरण जैसी योजनाओं को आकर्षक ढंग से प्रदर्शित किया गया है। वहीं प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना सहित अनेक जनहितकारी योजनाओं की जानकारी भी आमजन तक पहुंचाई जा रही है। प्रदर्शनी का अवलोकन करने पहुंचे लोगों ने कहा कि सरकार बिना किसी भेदभाव के पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है। उन्होंने स्वयं योजनाओं का लाभ लेने के साथ-साथ अपने परिचितों, रिश्तेदारों और ग्रामीणों को भी इनके प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया। उल्लेखनीय है कि प्रदर्शनी का उद्घाटन बुधवार को प्रदेश सरकार में वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. अरुण कुमार सक्सेना द्वारा किया गया था। यह प्रदर्शनी 20 जून तक आमजन के अवलोकन हेतु संचालित रहेगी।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights