मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 18 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 29.2 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

संगठन की मजबूती ही राष्ट्रीय लोकदल की सबसे बड़ी शक्ति है: जयंत चौधरी

June 19, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

नई दिल्ली। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भारत सरकार में केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत सिंह ने नई दिल्ली स्थित 25 तुगलक रोड आवास पर 18 जून 2026 को हस्तिनापुर क्षेत्र के मेरठ एवं सहारनपुर मंडल के राष्ट्रीय लोकदल के प्रमुख पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को मजबूत कर अधिक सशक्त, सक्रिय एवं प्रभावी बनाना था। इस दौरान संगठन विस्तार, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी, जनसंपर्क अभियान, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा संगठनात्मक मजबूती को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।चौधरी जयंत सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल की वास्तविक ताकत उसका समर्पित कार्यकर्ता है। पार्टी को गांव, स्तर तक मजबूत करना समय की आवश्यकता है। प्रत्येक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करें तथा आम जनता के बीच लगातार संपर्क बनाए रखें। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों एवं संगठन के पदाधिकारियों से समन्वय के साथ कार्य करने का आह्वान करते हुए कहा कि संगठन जितना मजबूत होगा, उतनी ही प्रभावी ढंग से किसान, युवा, महिला एवं समाज के सभी वर्गों की आवाज बुलंद की जा सकेगी।
बैठक में संगठन के विस्तार, नए सदस्यों को जोड़ने, सक्रिय कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां तय करने तथा आगामी राजनीतिक एवं जनसंपर्क कार्यक्रमों को सफल बनाने की रणनीति पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, बूथ स्तर तक पार्टी की पहुंच सुनिश्चित करने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प लिया।बैठक में प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार, बिजनौर लोकसभा क्षेत्र से राष्ट्रीय लोकदल के सांसद चंदन चौहान, अमरीश त्यागी आदि सहित मेरठ एवं सहारनपुर मंडल के सभी जिला अध्यक्ष, सांसद, विधायक, विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रदेश एवं जिला पदाधिकारी तथा संगठन के वरिष्ठ जिम्मेदार साथियों ने भाग लिया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights