बरेली। भगवा सेवा समिति उत्तर प्रदेश द्वारा किसान नेता डॉ. रवि नागर का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। चौपला पुल निर्माण को लेकर किसानों के संघर्ष और आम जनता के लिए पुल बनवाने में आंदोलन एवं उनके संघर्ष के लिए उन्हें पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में किसान एकता संघ की पूरी टीम के साथ-साथप्रदेश अध्यक्ष पंडित राजेश शर्मा का भी सम्मान किया गया। इस अवसर पर किसान नेता डॉ. रवि नागर ने कहा कि वह हमेशा जनहित के मुद्दों के लिए संघर्ष करते रहेंगे। उन्होंने चौपला पुल के उद्घाटन और जनता को समर्पित किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए संबंधित जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासन के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि किसान एकता संघ की टीम भविष्य में भी जनता की समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाती रहेगी। कार्यक्रम में रंजना सक्सेना अध्यक्ष, भगवा सेवा समिति उत्तर प्रदेश , संतोष उपाध्याय (प्रदेश प्रवक्ता, भगवा परिषद), सुनील सक्सेना मिलन मंडल प्रभारी, बरेली , दिवाकर आर्य मंडल अध्यक्ष, बरेली , डॉ. सुबोध अस्थाना जिलाध्यक्ष, बरेली , गौरव पाण्डेय, संजय चंद्रा, विनोद राजपूत, डॉ अंशू भारती,गिरीश गोस्वामी, संजय पुजारी, राहुल यादव,संजय पाठक,सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। समारोह में किसान एकता संघ एवं भगवा सेवा समिति की टीम ने जनहित के कार्यों के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प भी लिया।