बदायूँ। ट्रैक्टरों की टक्कर से ई रिक्शा में बैठी कछला की छह महिलाओं की मौत की दुर्घटना पर कांग्रेस ने शोक जताया है। दुर्घटना की जानकारी मिलने पर बुधवार को शाम पांच बजे कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और मृतकों के परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने मृतकों के परिजनों को ढांढस बंधाया। कहा कि इस दुर्घटना में छह महिलाओं की एक साथ मौत ने सबको झकझोर दिया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने मृतकों के परिजनों को पचास लाख मुआवजा देने की मांग की और घायलों का पूरा इलाज सरकारी खर्चे पर कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन यातायात सुरक्षा के नाम पर केवल चालान और धन वसूली में व्यस्त है। यातायात पुलिस और प्रशासन की लापरवाही से जनपद में लगातार दुर्घटनाएं बढ़ी हैं!