मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 18 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 28.7 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

बीडीए उपाध्यक्ष ने किया रामायण वाटिका का निरीक्षण

June 17, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। बरेली विकास प्राधिकरण की नई उपाध्यक्ष सोम्या जी द्वारा रामगंगा नगर में विकसित की गई रामायण वाटिका का निरीक्षण किया गया जिसे मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के बरेली दौरे के समय उद्घाटन की सूची में रखा गया है। साथ ही बरेली प्राधिकरण कार्यालय का निरीक्षण कर पारदर्शिता एवं त्वरित निस्तारण पर बल दिया।
बीडीए उपाध्यक्ष सोम्या जी ने रामगंगा नगर में बी डी ए द्वारा विकसित रामायण वाटिका के निरीक्षण में अधिकारियों को इसमें जो भी कमी रह गई हो उसे जल्द पूरा करने को कहा। बीडीए उपाध्यक्ष ने विकास प्राधिकरण कार्यालय के विभिन्न पटलों के निरीक्षण के दौरान कार्यालय में संचालित कार्यों, अभिलेखों के रख- रखाव, लंबित प्रकरणों की स्थिति तथा जनसामान्य से संबंधित मामलों के निस्तारण की भी समीक्षा की गई।
कार्यालय निरीक्षणोपरांत बीडीए उपाध्यक्ष ने प्राधिकरण के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि सभी कार्यों का निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जनसामान्य की समस्याओं एवं प्रकरणों का त्वरित समाधान प्राधिकरण की प्राथमिकता है तथा प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण उत्तरदायित्व एवं संवेदनशीलता के साथ करें। सभी अधिकारी/कर्मचारीगण आई डी कार्ड के साथ कार्यालय में समय पर उपस्थित होगें।
मुख्यमंत्री योगी आदित्य के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में उपाध्यक्ष ने कार्यालय कार्यप्रणाली में जनहित, पारदर्शिता एवं त्वरित निस्तारण पर विशेष बल देते हुए निर्देश दिए कि लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण किया जाए तथा आमजन को बेहतर एवं सुगम सेवाएं उपलब्ध करायी जाएं। निर्भय सक्सेना

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights