बरेली। रोहिलखंड विश्वविद्यालय के पूर्व डीन एवं विधि विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. नसीम अख्तर अपनी पत्नी डॉ. फरजाना के साथ पवित्र हज यात्रा पूर्ण कर 18 जून को बरेली वापस लौट रहे हैं। उनकी सकुशल वापसी को लेकर परिवार, मित्रों और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है।डॉ. नसीम अख्तर के प्रतिनिधि रविंद्र सहारा एडवोकेट ने सभी मित्रों, रिश्तेदारों, शुभचिंतकों एवं परिचितों से अपील की है कि वे 18 जून की शाम उनके आवास 159, ग्रीन पार्क, बरेली पहुंचकर उनका स्वागत करें तथा हज यात्रा सफलतापूर्वक पूर्ण करने पर शुभकामनाएं दें। बताया कि हज इस्लाम का एक महत्वपूर्ण धार्मिक कर्तव्य है और इसकी पूर्णता के बाद घर वापसी पर परिजनों एवं समाज के लोगों द्वारा स्वागत की परंपरा रही है। इसी क्रम में डॉ. नसीम अख्तर और डॉ. फरजाना के सम्मान में स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। रविंद्र सहारा ने सभी शुभचिंतकों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने तथा हज यात्रियों का अभिनंदन करने का आग्रह किया है। डॉ. नसीम अख्तर की वापसी को लेकर उनके परिचितों एवं सामाजिक क्षेत्र के लोगों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।