मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 18 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 27.6 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

बदायूँ में सड़क हादसे में 06 महिलाओं की मौत की जांच को एडीएम-एसपी सिटी-एआरटीओ की तीन सदस्यीय कमेटी गठित

June 17, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। जनपद बदायूं में बुधवार को हुए भीषण सड़क हादसे ने एक परिवार की शादी की खुशियों को पलभर में मातम में बदल दिया। उझानी कोतवाली क्षेत्र में बरेली-मथुरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से ई-रिक्शा में सवार छह महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। हादसे की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी अवनीश राय ने तत्काल तीन सदस्यीय जांच समिति गठित कर दी है, जिसमें एडीएम, एसपी सिटी और एआरटीओ को शामिल किया गया है। समिति हादसे के कारणों की विस्तृत जांच कर अपनी रिपोर्ट प्रशासन को सौंपेगी।
हादसे की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी अवनीश राय और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे तथा राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लिया। इसके बाद दोनों अधिकारी राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां उन्होंने घायलों का हालचाल जाना और चिकित्सकों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। प्रशासनिक अधिकारियों ने मृतकों के परिजनों को हरसंभव सहायता का भरोसा भी दिलाया।
जानकारी के अनुसार, एक परिवार में होने वाले शादी समारोह के लिए महिलाएं ई-रिक्शा से भात मांगने जा रही थीं। इसी दौरान उझानी क्षेत्र में बरेली-मथुरा हाईवे पर ई-रिक्शा मुड़ रहा था, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ई-रिक्शा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में पांच महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला ने उपचार के दौरान राजकीय मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया।मृतकों की पहचान प्रेमा, गंगाश्री, राजकुमारी, रेवती, नारायणी और आरती के रूप में हुई है। वहीं शनि, डाल सिंह और कांतवती घायल हुए हैं। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर करने की तैयारी की गई, जबकि एक घायल की स्थिति सामान्य बताई गई है।
जिलाधिकारी अवनीश राय ने बताया कि हादसे की निष्पक्ष और विस्तृत जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। समिति में एडीएम, एसपी सिटी और एआरटीओ शामिल हैं। यह समिति दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच करेगी, जिसमें ट्रैक्टर-ट्रॉली की गति, वाहन संचालन की परिस्थितियां, सड़क सुरक्षा व्यवस्था और दुर्घटना के वास्तविक कारण शामिल होंगे। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। जिस परिवार में शादी की तैयारियां चल रही थीं, वहां अचानक मातम छा गया। मृतक महिलाओं के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights