बदायूँ में सड़क हादसे में 06 महिलाओं की मौत के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज में प्रशासनिक व्यवस्था पर उठे सवाल

Screenshot 2026-06-17 203434
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। जनपद में आज बड़े सड़क हादसे में 06 महिलाओं की मौत के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। यहां के सीएमएस विपिन कुमार के 2 दिन की छुट्टी पर कानपुर जाने के बाद प्रशासनिक जिम्मेदारी जूनियर ईएमओ डॉक्टर महेश पाल को सौंपे जाने को लेकर चर्चा तेज हो गई है।सूत्रों के अनुसार सीएमएस ने अवकाश के साथ ही मेडिकल कॉलेज की जिम्मेदारी जूनियर डॉक्टर महेश पाल को चार्ज के रूप में सौंप दी, जबकि संस्थान में कई वरिष्ठ डॉक्टर भी मौजूद बताए जा रहे हैं। इस निर्णय को लेकर चिकित्सा व्यवस्था और प्रशासनिक परंपराओं पर सवाल खड़े हो रहे हैं।जानकारों का कहना है कि सामान्यतः इस तरह की जिम्मेदारी सीनियर एमडी/एमएस स्तर के डॉक्टर को दी जाती है, लेकिन इस मामले में जूनियर डॉक्टर को चार्ज दिए जाने पर चर्चाओं का बाजार गर्म है।वहीं इस पूरे मामले को लेकर मेडिकल कॉलेज की कार्यप्रणाली और निर्णय प्रक्रिया पर भी सवाल उठने लगे हैं। अब देखना यह होगा कि उच्च स्तर पर इस प्रकरण को किस तरह से लिया जाता है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights