बरेली। आल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने प्रेस को जारी किए गए बयान में कहा इस्लामी कलैंडर का नया साल शुरू हो चुका है, और आज मोहर्रम की पहली तारीख है। मौलाना ने मोहर्रम में किए जा रहे कार्यक्रमो पर सभी लोगों से अपील करते हुए कहा कि ताजियों और अलमो की लम्बाई 10 फिट से ज्यादा न रखें, अगर 10 फिट लम्बाई रहती है तो फिर कोई भी समस्या पैदा नहीं होगी और न कहीं कोई विवाद खड़ा होगा। आम तौर पर देखा ये जाता है कि देहात क्षेत्रो में एक ताजियादार दूसरे ताजियादार से पम्पटीशन करते हुए, लम्बे लम्बे ताज़िए और अलम बना लेते हैं, जिसकी वजह से कहीं रास्तों को लेकर, कहीं बिजली के तार हटाने को लेकर, कहीं पेड़ काटने को लेकर विवाद उत्पन्न हो जाता है। इसलिए लोगो को चाहिए कि ताज़िए और अलम को छोटा रखें, फिर कोई भी विवाद उत्पन्न नहीं होगा।मौलाना बरेलवी ने आगो कहा कि जुलूसों में कोई नई परम्परा न डालें और किसी भी अंजूमन को इस बात की इजाजत न दे, कि वो डिजे जुलूस में लेकर के आए, डिजे के इस्तेमाल को सख्ती से रोकें। गत वर्षो देखा गया कि हार्ट के मरीजों को दिल का दौड़ा पड़ा , और उनकी जान चली गई।