प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना में बैंकों की मनमानी के विरोध में राष्ट्र जागरण सोलर वेंडर संघ ने सौंपा डीएम को ज्ञापन

WhatsApp Image 2026-06-17 at 6.08.28 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली । प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत ऋण स्वीकृति में आ रही समस्याओं एवं बैंकों की मनमानी के विरोध में राष्ट्र जागरण सोलर वेंडर संघ के प्रतिनिधिमंडल ने आज जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में बताया गया कि योजना के अंतर्गत अनेक लाभार्थियों को बैंक शाखाओं द्वारा अनावश्यक दस्तावेजों की मांग, ऋण स्वीकृति में विलंब तथा स्पष्ट दिशा-निर्देशों के अभाव जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इससे योजना का लाभ आम जनता तक समय पर नहीं पहुंच पा रहा है।संघ ने मांग की कि प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना की ऋण प्रक्रिया को सरल एवं पारदर्शी बनाया जाए, केवल आवश्यक दस्तावेज ही मांगे जाएं, सभी आवेदनों का निर्धारित समय सीमा में निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा बिना उचित कारण किसी भी आवेदन को निरस्त न किया जाए। साथ ही बैंक स्तर पर लाभार्थियों के लिए मार्गदर्शन व्यवस्था और योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार की भी मांग की गई।
इस अवसर पर राष्ट्र जागरण सोलर वेंडर संघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता एवं संस्थापक सौरभ शर्मा ने कहा कि योजना को सफल बनाने के लिए बैंकिंग प्रक्रिया को जनहित में आसान बनाना आवश्यक है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सरकार इस विषय पर सकारात्मक कदम उठाएगी, जिससे अधिक से अधिक नागरिक सौर ऊर्जा योजना का लाभ प्राप्त कर सकें।
संघ ने कहा कि यदि बैंकों की अनावश्यक बाधाओं को समाप्त किया जाए तो प्रदेश में प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना का प्रभावी क्रियान्वयन संभव होगा और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights