कम गल्ला देने की शिकायत पर कोटेदार ने दी धमकी, पीड़ित ने डीएम से लगाई गुहार

WhatsApp Image 2026-06-17 at 6.07.57 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। तहसील सदर क्षेत्र के अलीनगर निवासी असगर खां ने जिलाधिकारी से शिकायत कर गांव के कोटा डीलर पर राशन कम देने और शिकायत करने पर धमकाने का आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि उसने राशन वितरण में अनियमितता की शिकायत मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 पर दर्ज कराई थी, जिसकी जांच भी हुई थी।
असगर खां के अनुसार, जांच के बाद कोटा डीलर दौलतिया, रियासत और इकराम उसके घर पहुंचे और एक सादे कागज पर अंगूठा लगाने का दबाव बनाया। आरोप है कि अंगूठा लगाने से मना करने पर राशन कार्ड कटवाने की धमकी दी गई तथा अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि कोटेदार द्वारा फोन के माध्यम से लगातार धमकियां दी जा रही हैं।
शिकायतकर्ता का कहना है कि उसे निर्धारित मात्रा से करीब 5 किलो राशन कम दिया जाता है और राशन वितरण में भी अनियमितता बरती जा रही है। उसने संबंधित लोगों को दबंग प्रवृत्ति का बताते हुए परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है।
असगर खां ने जिलाधिकारी से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने तथा परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights