बरेली। थाना सुभाषनगर क्षेत्र के ग्राम करेली में रास्ता एवं चक मार्ग पर अवैध कब्जे का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से शिकायत की गई है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि ग्राम स्थित गाटा संख्या 400, जिसका कुल रकबा 1600 वर्ग मीटर है, से संबंधित भूमि खरीदने वाले कुछ लोगों ने चक मार्ग और सार्वजनिक रास्ते पर कब्जा कर निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। शिकायत में कहा गया है कि गौस मोहम्मद, उसके भाई, इकबाल, तहीब हुसैन, आरिफ तथा तहूर ग्राम प्रधान का देवर है। अन्य लोगों ने भूमि खरीद की आड़ में सार्वजनिक मार्ग पर कब्जा कर लिया है। आरोप है कि उक्त लोग दिन-रात निर्माण कार्य करा रहे हैं तथा उनके साथ गांव के कुछ दबंग और आपराधिक प्रवृत्ति के लोग भी मौजूद रहते हैं। शिकायतकर्ता का कहना है कि जब उन्होंने इस कार्य का विरोध किया तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। उन्होंने संबंधित लोगों को भू-माफिया बताते हुए प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। जिलाधिकारी से की गई शिकायत में राजस्व विभाग की टीम गठित कर मौके की पैमाइश कराने, कब्जे की जांच करने तथा विवादित स्थल पर चल रहे निर्माण कार्य को रुकवाने की मांग की गई है। शिकायत करने बालों में धर्मपाल , डोरीलाल , द्वारिका लाल , रामबहादुर साहू , रवि , गौरव , लालू , मीना साहू , सुखपाल, सीमा ,टीकाराम आदि लोग मौजूद।