मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 18 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 26.6 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में गिनाई गईं मोदी सरकार की 12 वर्षों की उपलब्धियां

June 17, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। भारतीय जनता पार्टी जिला बरेली की ओर से सिद्धि विनायक कॉलेज के ऑडिटोरियम में “विकसित भारत संकल्प सम्मेलन” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार मौजूद रहे। सम्मेलन में जिले के प्रबुद्ध वर्ग, जनप्रतिनिधियों तथा पार्टी पदाधिकारियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित कर तथा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया।सम्मेलन को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. डी.सी. वर्मा ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में जनता और नेतृत्व के बीच विश्वास का मजबूत रिश्ता बना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने सेवा, सुशासन और विकास की नई दिशा प्राप्त की है। उन्होंने कहा कि सरकार ने गरीब, किसान, युवा और महिलाओं को केंद्र में रखकर कार्य किया है।एमएलसी बहोरन लाल मौर्य ने कहा कि प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण, जनधन योजना, आयुष्मान भारत, किसान सम्मान निधि और गरीब कल्याण अन्न योजना जैसी योजनाओं ने करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है। उन्होंने कहा कि देश को वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनाने का लक्ष्य जनविश्वास के बल पर पूरा होगा।मुख्य अतिथि सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार ने कहा कि मोदी सरकार के 12 वर्ष राष्ट्र निर्माण, विकास और जनकल्याण के स्वर्णिम वर्ष रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश में खाद्यान्न उत्पादन, राजमार्ग निर्माण, हवाई अड्डों के विस्तार, डिजिटल भुगतान और आर्थिक विकास के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल हुई हैं। विधायक डॉ. एम.पी. आर्य तथा भाजपा जिलाध्यक्ष सोमपाल शर्मा ने भी विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में केंद्र सरकार की योजनाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला।कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों तथा विभिन्न क्षेत्रों के प्रबुद्ध नागरिकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights