मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 18 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 26.6 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

9 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के मामले में आरोपी गिरफ्तार; हिंदू महासभा के जिला अध्यक्ष पंडित पंकज शर्मा ने की बुलडोजर और एनकाउंटर की मांग

June 17, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

पीलीभीत के सुनगढ़ी थाना क्षेत्र में दो दिन से लापता 9 वर्षीय बच्ची के बरामद होने के बाद एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। परिजनों ने एक बुजुर्ग पर बच्ची को बहला-फुसलाकर ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है और भारी हंगामे के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।बाजार से लापता हुई थी बच्चीपरिजनों के अनुसार, रविवार को कक्षा चार में पढ़ने वाली बच्ची अपने पिता के साथ भिखारीपुर बाजार गई थी। पिता एक दुकान पर काम कर रहे थे, जबकि बच्ची पास की दुकान पर चप्पल लेने चली गई। आरोप है कि इसी दौरान दूसरे समुदाय का एक 68 वर्षीय बुजुर्ग उसे अपने साथ ले गया। जब बच्ची घर नहीं पहुंची तो परिवार ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन दो दिनों तक उसका कोई सुराग नहीं मिला। मंगलवार दोपहर करीब दो बजे परिजनों को बच्ची के मिलने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही परिवार मौके पर पहुंचा और बच्ची को घर ले आया।आपत्तिजनक स्थिति में वीडियो और पुलिस कार्रवाईपरिजनों का कहना है कि बच्ची ने बताया कि आरोपी ने उसे खाने के लिए कुछ दिया था, जिसके बाद वह बेसुध हो गई थी। इसी बीच गांव के कुछ लोगों ने परिवार को एक वीडियो दिखाया, जिसमें आरोपी बुजुर्ग बच्ची के साथ आपत्तिजनक स्थिति में दिखाई दे रहा था। इस घटना के बाद परिजनों ने सुनगढ़ी थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत का संज्ञान लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। बच्ची के बयान, वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।अखिल भारत हिंदू महासभा का बयान और मांगेइस घटना के सामने आने के बाद स्थानीय लोगों और हिंदू संगठनों में भारी आक्रोश फैल गया है। मामले में अखिल भारत हिंदू महासभा ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

अखिल भारत हिंदू महासभा, पीलीभीत के जिला अध्यक्ष पंडित पंकज शर्मा ने घटना पर कड़ा रोष जताते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और गन्ना मंत्री संजय गंगवार से सख्त से सख्त कार्रवाई की गुहार लगाई है। उन्होंने साफ तौर पर मांग की है कि:

  • आरोपी के घर पर तत्काल बुलडोजर की कार्रवाई की जाए।
  • इस जघन्य अपराध को अंजाम देने वाले आरोपी का एनकाउंटर होना चाहिए।
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights