मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 18 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 26.6 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

मंदिरों को नियंत्रण मुक्त करें केंद्र सरकार,मंदिरों पर अतिक्रमण रोकने को ट्रिब्यूनल बनाने की मांग

June 17, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। अखिल भारतीय सनातन बोर्ड जिला के पदाधिकारीयों द्वाराप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को संबोधित 2 ज्ञापन पत्र कचहरी चौराहे के निकट मालवीय आवास गृह प्रांगण में जिला मजिस्ट्रेट को दिए गए।संगठन जिला अध्यक्ष जितेंद्र कुमार साहू ने बतायाकि प्रदेश के मुख्यमंत्री के समक्ष ज्ञापन पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया है किसनातन धर्म के आधार स्तंभ हमारे पुजारी महंतो को आज तक उपेक्षित रखा गया है उनके समक्ष आर्थिक, आवासीय ,स्वास्थ्य, सुरक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं का भारी अभाव हैआज सनातन बोर्ड द्वारा पुजारी/ पुरोहितो हेतु राजकीय मानदेय,शासकीय पहचान पत्र, मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास, आयुष्मान कार्ड,जीवन बीमा कराने, पेंशन योजना, निशुल्क यात्रा पास, वार्षिक धर्म की यात्राओं का आयोजन, धार्मिक कार्यों के प्रशिक्षण हेतु गुरुकुल बनाए जाने की मांग उठाई गई है,सनातन बोर्ड प्रवक्ता सत्यनारायण गुप्ता ने बताया कि माननीय प्रधानमंत्री भारत सरकार के समक्ष ज्ञापन पत्र के माध्यम से देश के सभी मंदिरों को नियंत्रण मुक्त करने, केंद्रीय सनातन बोर्ड बनाने, मंदिरों को अतिक्रमण मुक्त करने हेतु ट्रिब्यूनल बनाने और मंदिरों में गैर हिंदू अधिकारियों व गैर हिंदू व्यापारियों को तत्काल हटाए जाने जैसी मांगों को उठाया गया हैवरिष्ठ पुरोहित रामनिवास शर्मा (खाटू श्याम मंदिर) ने जिले के सभी पुरोहितों से संगठित होने का आवाहन किया,
और अखिल भारतीय सनातन बोर्ड जिला अध्यक्ष जितेंद्र साहू के प्रयासों के लिए उनकी प्रशंसा व अभिनंदन किया ।कार्यक्रम में पंडित एन ल पाराशरी, पंडित धनीराम शर्मा, पंडित वैभव कुमार पाराशरी, पंडित विनोद पाराशरी, पंडित ललित मिश्रा, पंडित सत्येंद्र मिश्रा, पंडित अखिलेश शर्मा, पंडित रविंद्र मिश्रा ,पंडित सत्यपाल शर्मा ,पंडित अभिमन्यु पांडे ,पंडित अजय चौहान, पंडित हरिद्वारी लाल गिरी,पंडित अशोक कुमार शर्मा, पंडित देवेंद्र शर्मा ,पंडित शिवम पाराशरी व अखिल भारतीय सनातन बोर्ड के समस्त पदाधिकारीगण भारी संख्या में उपस्थित रहे

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights