मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 14 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 28.2 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

बदायूं: राजकीय मेडिकल कॉलेज में घुटने की जटिल आर्थ्रोस्कोपिक सर्जरी सफल, मरीज को मिली राहत

June 16, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं, उत्तर प्रदेश – राजकीय मेडिकल कॉलेज, बदायूं के चिकित्सकों ने घुटने की एक जटिल आर्थ्रोस्कोपिक सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम देकर मरीज को बड़ी राहत प्रदान की है। यह उपलब्धि कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रो. डॉ. शिव कुमार के मार्गदर्शन में हासिल की गई।ऑर्थोपेडिक्स विभाग की टीम ने मरीज के घुटने में लंबे समय से चली आ रही समस्या का सफल उपचार किया। सर्जरी के दौरान डायग्नोस्टिक आर्थ्रोस्कोपी, आर्थ्रोस्कोपिक मेनिस्कल रिपेयर तथा लेटरल मेनिसेक्टॉमी जैसी जटिल प्रक्रियाएं संपन्न की गईं।सर्जरी का नेतृत्व ऑर्थोपेडिक्स विभाग के विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. रितुज अग्रवाल एवं सीनियर रेजीडेंट डॉ. अकरम ने किया। ऑपरेशन के दौरान घुटने के अंदर विशेष कैमरे की सहायता से क्षतिग्रस्त मेनिस्कस की जांच की गई। इसके बाद फटे हुए मेनिस्कस की मरम्मत की गई तथा क्षतिग्रस्त हिस्से को सावधानीपूर्वक हटाया गया।पूरी प्रक्रिया अत्याधुनिक आर्थ्रोस्कोपिक तकनीक से की गई। इस तकनीक से मरीज को कम दर्द, कम रक्तस्राव और शीघ्र स्वास्थ्य लाभ मिलने की उम्मीद है।प्रधानाचार्य प्रो. डॉ. शिव कुमार ने सफल सर्जरी पर पूरी ऑर्थोपेडिक्स टीम को बधाई दी और कहा कि इस तरह की आधुनिक सर्जरी से जनपद के मरीजों को बड़े शहरों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights