बरेली। इनर व्हील बरेली ग्लो के सभी सदस्यों ने चार्टर अध्यक्ष डॉक्टर चारू मेहरोत्रा के नेतृत्व में एक वृक्ष मां के नाम के अंतर्गत वृक्षारोपण का कार्यक्रम रामपुर बाग दुर्गाबाड़ी मे संपन्न किया इस अवसर पर डॉक्टर चारू ने कहा की बढ़ते हुए शहरीकरण और औद्योगिकरण ने शहर की हरियाली को बहुत काम कर दिया है हम सभी जानते हैं की वृक्ष हमारे धर्म और जीवन दोनों में ही महत्वपूर्ण है वृक्षों का पूजन इस बात का प्रतीक है वर्तमान में बढ़ते हुए प्रदूषण को देखते हुए हर व्यक्ति को अपना यह धर्म मानना चाहिए कि वह हर वर्ष कम से कम एक वृक्ष लगाएं और उसकी देखभाल भी करें ताकि आगे आने वाले समय में हमारी पीढ़ी हमें यह दोष न दे कि हम उसके लिए जीवन कठिन बना गये हैं क्योंकि वृक्ष ऑक्सीजन उत्पन्न करने का साधन है जो हमारे स्वस्थ जीवन के लिए अति आवश्यक है क्लब की सचिव अलका मेहरोत्रा ने कहा की वृक्ष हरियाली के साथ-साथ गर्मियों में पशु पक्षियों को सुरक्षा भी देते हैं और भोजन भी प्रदान करते हैं अन्यथा यह सब इनके ना होने पर भूखे मर जाएंगे अतः पेड़ अवश्य लगाना चाहिए क्लब की ट्रेजरार बरखा ने कहा की जितनी तेजी से वृक्ष कट रहे हैं उतनी संख्या में वह लगाई नहीं जा रहे विकास तो जरूरी है पर विकास के नाम पर वृक्षों को काटना न्यायोचित नहीं है इस अवसर पर क्लब की अन्य सदस्य आए रेनू शर्मा ,शिवानी रस्तोगी, अनुष्का,मीनाक्षी, किरण त्रिपाठी, किरण साहू आदि ने भी वृक्षारोपण कार्यक्रम में सहयोग किया वह सभी ने मां के नाम एक-एक वृक्ष लगाया और उसकी देखभाल करने का भी प्रण किया