बरेली। सामाजिक संस्था शब्दांगन द्वारा शब्दांगन द्वारा छात्र – छात्राओं की पर्यावरण संरक्षण हेतु कला प्रतियोगिता में गाजियाबाद की छात्रा अश्विका सक्सेना प्रथम, मुरादाबाद की कक्षा 8 की आराध्या रस्तोगी द्वितीय, बरेली की कक्षा 5 की शिवांशी पचौरी एवं रुद्रपुर की कक्षा 2 की अलविदा शर्मा ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। शब्दांगन सभागार में प्रतियोगिता में पहले 29 बच्चों ने भाग लिया, फिर अंतिम आठ में कला प्रतियोगिता हुई, जिसमें अश्विका सक्सेना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंतिम के उपस्थित सभी आठ बच्चों को सुनहरी माला, प्रमाणपत्र और स्मृति चिन्ह् देकर शब्दांगन के महामंत्री इंद्रदेव त्रिवेदी, उपाध्यक्ष डॉ अवनीश यादव एवं रामकुमार अफरोज, निर्भय सक्सेना और निर्णायक पंकज उपाध्याय ने सम्मानित किया। इस अवसर पर समाजसेवी निर्भय सक्सेना ने उपस्थित सभी लोगों को अपने जन्मदिन पर पौधारोपण करने एवं उसे पौधों को निरंतर संरक्षित रखने की शपथ दिलाई जिसे सभी लोगों ने खूब सराहा। आज के कार्यक्रम की प्रमुख विशेषता सभी आठ बच्चों ने अपनी बनाई कला की व्याख्या भी की और पर्यावरण को हमेशा स्वच्छ रखने का आश्वासन दिया। शायर रामकुमार अफरोज और कवि रितेश साहनी ने अपनी काव्य – रचना के माध्यम से सभी को पर्यावरण संरक्षण का रचनात्मक संदेश दिया। प्रतियोगिता के निर्णायक पंकज उपाध्याय थे। कार्यक्रम का संचालन कर रहे शब्दांगन के महामंत्री इंद्रदेव त्रिवेदी ने अपनी कविता ” वृक्ष करें श्रृंगार आज इस धरती के – वृक्ष भरें भंडार आज इस धरती के ” सुनाकर खूब वाहवाही लूटी। कला प्रतियोगिता में शौर्य पचौरी, वंश कक्कड़, प्रीति गुप्ता, हुस्ना , निर्भय सक्सेना, विशाल शर्मा, रामकुमार अफरोज, डॉ अवनीश यादव, पंकज उपाध्याय, अलका त्रिवेदी, ऋचा रस्तोगी, पूजा मिश्रा, कंचन रस्तोगी, स्वाति सक्सेना, मीनू रस्तोगी आदि का विशेष सहयोग रहा। निर्भय सक्सेना