मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 14 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 22.0 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

उत्तर प्रदेश राज्य आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप 2026 का खिताब लखनऊ टीम ने जीता

June 15, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली स्थित माधवराव सिंधिया पब्लिक स्कूल में आयोजित दो दिवसीय उत्तर प्रदेश राज्य आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप-2026 का भव्य समापन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के 40 से अधिक जनपदों से लगभग 550 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।प्रतियोगिता में मुरादाबाद, कानपुर, बरेली, शाहजहाँपुर, मेरठ, गाज़ियाबाद, गौतम बुद्ध नगर, अमरोहा, बिजनौर, सम्भल, रायबरेली, लखनऊ, सीतापुर, गोंडा, बहराइच, बलिया, गोरखपुर, महाराजगंज, मऊ, मैनपुरी, एटा, इटावा, कासगंज, आगरा, फर्रुखाबाद, फिरोजाबाद, मिर्जापुर, बस्ती, रामपुर, अलीगढ़, आजमगढ़, वाराणसी, सहारनपुर, मथुरा, जौनपुर, औरैया, चंदौली, प्रतापगढ़ तथा झांसी सहित प्रदेश के विभिन्न जनपदों के खिलाड़ियों ने भाग लिया।चैंपियनशिप के समापन अवसर पर खिलाड़ियों को आर्म रेसलिंग एसोसिएशन ऑफ बरेली के अध्यक्ष डॉ. सौरभ कुमार अग्रवाल द्वारा पदक एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर आर्म रेसलिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष वेनोज वर्का एवं सचिव शावेज अली विशेष रूप से उपस्थित रहे।आर्म रेसलिंग एसोसिएशन ऑफ बरेली के सचिव मोहम्मद अकमल खान ने बताया कि प्रतियोगिता दो दिनों तक सफलतापूर्वक आयोजित की गई, जिसमें जूनियर, सीनियर एवं मास्टर वर्गों के विभिन्न भार वर्गों में दाएं एवं बाएं हाथ के मुकाबले संपन्न हुए।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

टीम चैंपियनशिप परिणाम

प्रथम स्थान – लखनऊ
द्वितीय स्थान – कानपुर
तृतीय स्थान – मुरादाबाद

चैंपियन ऑफ चैंपियन परिणाम

सीनियर वर्ग:
विजेता – सुमित कुमार (हापुड़)

जूनियर वर्ग:
विजेता – आर्यन यादव (लखनऊ)

पदक विजेताओं के प्रमुख परिणाम

जूनियर वर्ग – दायाँ हाथ

अंडर 75 किग्रा: शिवम (स्वर्ण), रुद्र (रजत), वाजिद (कांस्य)

ओवर 75 किग्रा: नबील (स्वर्ण), अमृत (रजत), शुभांग (कांस्य)

अंडर 80 किग्रा: आर्यन (स्वर्ण), अंकुर (रजत), दिवाकर (कांस्य)

अंडर 65 किग्रा: वैभव (स्वर्ण), अंकुर (रजत)

अंडर 60 किग्रा: अनुपम (स्वर्ण), अमन (रजत), गगन (कांस्य)

अंडर 55 किग्रा: ठाकुर अनिकेत (स्वर्ण), विशाल (रजत), नीरज (कांस्य)

जूनियर वर्ग – बायाँ हाथ

अंडर 60 किग्रा: आदित्य पांडेय (स्वर्ण), आशीष (रजत), दिव्यांश (कांस्य)

ओवर 80 किग्रा: मोहम्मद मोहरिज़ (स्वर्ण)

अंडर 75 किग्रा: अंकुर (स्वर्ण), अर्नव (रजत), मितेश (कांस्य)

अंडर 55 किग्रा: लवपुरी (स्वर्ण), शिवम (रजत), सक्षम (कांस्य)

सीनियर वर्ग – बायाँ हाथ

अंडर 90 किग्रा: देव सिंह (स्वर्ण), आशीष (रजत)

अंडर 75 किग्रा: आशीष (स्वर्ण)

अंडर 60 किग्रा: गुलाम (स्वर्ण), मुनेन्द्र (रजत)

सीनियर वर्ग – दायाँ हाथ

अंडर 60 किग्रा: सुमित (स्वर्ण), गुलाम (रजत)

अंडर 90 किग्रा: राहुल (स्वर्ण), अर्पित (रजत), आशीष (कांस्य)

मास्टर वर्ग – दायाँ हाथ

अंडर 70 किग्रा: पुन्नेर मनीषी (स्वर्ण)

अंडर 90 किग्रा: यथार्थ (स्वर्ण)

ओवर 90 किग्रा: अभिषेक (स्वर्ण), कृष्णा (रजत), अभिषेक रावत (कांस्य)प्रतियोगिता में स्वर्ण एवं रजत पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों का चयन अक्टूबर 2026 में जम्मू-कश्मीर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप के लिए किया जाएगा।इस अवसर पर आयोजन समिति के पदाधिकारियों, निर्णायकों एवं गणमान्य अतिथियों ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights