मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 14 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 29.4 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

आई एम ए में 200 से अधिक रक्तवीरो ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

June 14, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आई एम ए), बरेली में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर एवं स्टेम सेल डोनर पंजीकरण शिविर में 200 यूनिट से अधिक रक्तदान रक्तवीरो ने किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. अरुण कुमार मंत्री, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किया गया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि डॉ. आई. एस. तोमर, पूर्व महापौर, बरेली उपस्थित रहे।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में रक्तदान एवं स्टेम सेल दान के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा जरूरतमंद मरीजों के जीवन को बचाने के इस महान अभियान से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ना था। कार्यक्रम में आई एम ए बरेली के मानद सचिव डॉ. अंशु अग्रवाल, आगामी अध्यक्ष डॉ. डी. पी. गंगवार, कम्युनिटी सर्विस के चेयरमैन डॉ. प्रमेन्द्र महेश्वरी, आई एम ए ब्लड सेंटर की निदेशक डॉ. अंजू उप्पल, डॉ. जे. पी. सेठी, डॉ. पारुल प्रिया, चीफ मेडिकल ऑफिसर आई टी वी पी डॉ. जे. भरत, राजीव सिंघल, अध्यक्ष चेंबर ऑफ कॉमर्स एवं आई टी वी पी की टीम की उपस्थिति एवं सक्रिय सहभागिता रही। सभी गणमान्य चिकित्सकों, अधिकारियों एवं सामाजिक प्रतिनिधियों ने रक्तदान एवं स्टेम सेल डोनर अभियान की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए समाज के सभी वर्गों से इस पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। रक्तदान शिविर में कुल 200 से अधिक रक्तदाताओं ने रक्तदान कर मानव सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। इस अवसर पर चिकित्सकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई। इसके साथ ही स्टेम सेल डोनर पंजीकरण शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें धर्ती टीम एवं शारदा केयर हेल्थ सिटी की विशेषज्ञ टीम ने सक्रिय सहभागिता निभाई। टीम द्वारा उपस्थित लोगों को स्टेम सेल दान की प्रक्रिया, इसकी आवश्यकता एवं इसके माध्यम से गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को नया जीवन प्रदान करने की संभावनाओं के विषय में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई तथा अनेक लोगों ने स्टेम सेल डोनर के रूप में अपना पंजीकरण कराया।इस अवसर पर आओ आम ए बरेली ने सभी रक्तदाताओं, स्टेम सेल डोनर्स, अतिथियों, चिकित्सक समुदाय, आई टी वी पी टीम, धर्ती टीम, शारदा केयर हेल्थ सिटी तथा सभी सहयोगी संस्थाओं का हृदय से आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी ऐसे जनहित एवं मानव सेवा से जुड़े कार्यक्रमों को निरंतर आयोजित करने का संकल्प लिया। निर्भय सक्सेना

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights