उत्तर प्रदेश राज्य आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता में प्रदेश के 40 से अधिक जिलों के लगभग 550 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
बरेली। स्थित माधवराव सिंधिया पब्लिक स्कूल में उत्तर प्रदेश राज्य आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप 2026 का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के 40 से अधिक जिलों के लगभग 550 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं।प्रतियोगिता में मुरादाबाद, कानपुर, बरेली, शाहजहाँपुर, मेरठ, गाज़ियाबाद, गौतम बुद्ध नगर, अमरोहा, बिजनौर, सम्भल, रायबरेली, लखनऊ, सीतापुर, गोंडा, बहराइच, बलिया, गोरखपुर, महाराजगंज, मऊ, मैनपुरी, एटा, इटावा, कासगंज, आगरा, फर्रुखाबाद, फिरोजाबाद, मिर्जापुर, बस्ती, रामपुर, अलीगढ़, आजमगढ़, वाराणसी, सहारनपुर, मथुरा, जौनपुर, औरैया, चंदौली, प्रतापगढ़, झांसी सहित प्रदेश के विभिन्न जनपदों के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।चैंपियनशिप का उद्घाटन आर्म रेसलिंग एसोसिएशन ऑफ बरेली के अध्यक्ष डॉ. सौरभ कुमार अग्रवाल द्वारा किया गया। इस अवसर पर आर्म रेसलिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष मनोज वमा एवं सचिव शावेज अली विशेष रूप से उपस्थित रहे।आर्म रेसलिंग एसोसिएशन ऑफ बरेली के सचिव मो. अकमल खान ने बताया कि प्रतियोगिता दो दिनों तक आयोजित की जाएगी। पहले दिन बालिका वर्ग के सभी भार वर्गों के मुकाबले, सब-जूनियर बालक वर्ग, मास्टर एवं ग्रैंड मास्टर पुरुष वर्ग के मुकाबले सफलतापूर्वक संपन्न हुए।
पदक विजेता इस प्रकार रहे :
पदक विजेता इस प्रकार रहे :
सब-जूनियर बालक वर्ग (दायाँ हाथ)
अंडर-35 किग्रा
- स्वर्ण : जय
अंडर-40 किग्रा
- स्वर्ण : सुंदर
- रजत : अभि
- कांस्य : वानिश
अंडर-45 किग्रा
- स्वर्ण : आर्यन
- रजत : अनंत
- कांस्य : योगेश कुमार
अंडर-50 किग्रा
- स्वर्ण : अयान कुरैशी
- रजत : करण जाटव
- कांस्य : मोहम्मद इबाद
अंडर-55 किग्रा
- स्वर्ण : दीपक
- रजत : ज़ैन
- कांस्य : शिवांश
अंडर-60 किग्रा
- स्वर्ण : ज़ीशान
अंडर-65 किग्रा
- स्वर्ण : प्रिंस
- रजत : आर्यन
- कांस्य : केतन
अंडर-70 किग्रा
- स्वर्ण : आनंद
- रजत : रितेश
- कांस्य : मोहम्मद अज़लान
70 किग्रा से अधिक
- स्वर्ण : आरव
- रजत : श्रेष्ठ
- कांस्य : शौर्य
सब-जूनियर बालक वर्ग (बायाँ हाथ)
अंडर-40 किग्रा
- स्वर्ण : मोहम्मद मुज़्ज़
- रजत : देव
अंडर-50 किग्रा
- स्वर्ण : विराट
- रजत : रचित
अंडर-55 किग्रा
- स्वर्ण : ज़ैन
- रजत : आशुतोष
अंडर-70 किग्रा
- स्वर्ण : मोहम्मद अज़लान
- रजत : दिव्यांश
- कांस्य : मोहम्मद हुज़ैन
ओपन वर्ग
- स्वर्ण : शौर्य
अंडर-45 किग्रा
- स्वर्ण : योग
मास्टर वर्ग
- स्वर्ण : डॉ. पुनीत मनीषी
बालिका वर्ग के स्वर्ण पदक विजेता
- हुमाइरा वारसी (सब-जूनियर गर्ल्स अंडर-45 किग्रा)
- गुंजन सिंह (सब-जूनियर गर्ल्स अंडर-35 किग्रा)
- तनिष्का अनुकर प्रजापति (सब-जूनियर गर्ल्स अंडर-50 किग्रा)
- अंशिका दूबे (सब-जूनियर गर्ल्स अंडर-55 किग्रा)
- प्रतीक्षा रतन (सब-जूनियर गर्ल्स अंडर-60 किग्रा)
- आराध्या रस्तोगी (सब-जूनियर गर्ल्स 70+ किग्रा)
- राखी निषाद (यूथ गर्ल्स अंडर-50 किग्रा)
- आँचल (यूथ गर्ल्स 70+ किग्रा)
- जोया खान (जूनियर गर्ल्स अंडर-45 किग्रा)
- माही गंगवार (जूनियर गर्ल्स अंडर-55 किग्रा)
- मोहनी चौधरी (जूनियर गर्ल्स अंडर-60 किग्रा)
- कृतिका (जूनियर गर्ल्स अंडर-70 किग्रा)
- दिव्यानी सिंह (जूनियर गर्ल्स 70+ किग्रा)
- आंबवी शर्मा (जूनियर गर्ल्स 70+ किग्रा)
- शिवांगी (अंडर-60 किग्रा)
- विशाखा (अंडर-65 किग्रा)
- रजनी चाहर (सीनियर गर्ल्स अंडर-80 किग्रा)
- आँचल तोमर (सीनियर गर्ल्स अंडर-55 किग्रा)
प्रतियोगिता के दूसरे दिन जूनियर, यूथ एवं सीनियर बालक वर्ग के लेफ्ट एवं राइट हैंड मुकाबले आयोजित किए जाएंगे। - प्रतियोगिता में स्वर्ण एवं रजत पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों का चयन अक्टूबर 2026 में कश्मीर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप के लिए किया जाएगा।इस अवसर पर आयोजन समिति के पदाधिकारियों एवं गणमान्य अतिथियों ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु अपनी शुभकामनाएँ व्यक्त कीं तथा खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।















































































