मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 14 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 29.4 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत लगाया कनेर का पौधा, स्वच्छ भविष्य का दिया संदेश

June 11, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने तथा देश के सबसे लंबे समय तक लगातार कार्य करने वाले प्रधानमंत्री के रूप में उनके 4399 दिन पूरे होने के अवसर पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के महानगर संयोजक शानू काज़मी ने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत इमामबाड़ा बालिस्टर साहब, किला बाजार स्थित संदल खां क्षेत्र में कनेर का पौधा रोपित किया।
इस अवसर पर शानू काज़मी ने कहा कि वृक्षारोपण पर्यावरण संरक्षण, हरित वातावरण और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं स्वस्थ भविष्य सुनिश्चित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने बताया कि वह पिछले कई वर्षों से लगातार पौधरोपण कर रहे हैं और प्रधानमंत्री के “एक पेड़ मां के नाम” संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि पेड़ पर्यावरण संतुलन बनाए रखने, प्रदूषण कम करने और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण में अहम भूमिका निभाते हैं। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जनकल्याण और विकास के लिए समर्पित 12 वर्षों के सफल कार्यकाल की बधाई भी दी।
कार्यक्रम में हाजी ताबीर ज़ैदी, अदनान रिज़वी, बतूल ज़हरा सहित अन्य लोगों ने भी भाग लिया और अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प लिया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights