पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने निकाली गई भव्य साइकिल रैली

WhatsApp Image 2026-06-10 at 7.37.37 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को रोड नंबर-4 से डीआरएम कार्यालय तक भव्य साइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली में लगभग 250 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया।रैली के माध्यम से खिलाड़ियों ने संदेश दिया कि दैनिक जीवन में वाहनों के अत्यधिक उपयोग को कम कर सप्ताह में कम से कम एक दिन साइकिल का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। इससे न केवल ईंधन की बचत होगी, बल्कि पर्यावरण प्रदूषण भी कम होगा और लोगों का स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।यह साइकिल रैली अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी एवं क्रीड़ा भारती बरेली के जिला अध्यक्ष पदमवीर सिंह के संरक्षण में आयोजित की गई। इस अवसर पर क्रीड़ा भारती ब्रज प्रांत के उपाध्यक्ष रामपाल सिंह यादव ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य और अनुशासित जीवन के महत्व पर प्रकाश डाला तथा युवाओं को नियमित रूप से खेलों और शारीरिक गतिविधियों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी जसवीर सिंह, रेलवे कोच अजय कश्यप सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी प्रतिभागियों ने बड़े उत्साह और जोश के साथ साइकिल रैली में भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights