मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 14 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 22.3 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

पावर लिफ्टिंग में स्वर्ण जीतकर सीते ने बढ़ाया बदायूँ का मान, ऑल इंडिया प्रतियोगिता के लिए चयन

May 23, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। गिंदो देवी महिला महाविद्यालय की छात्रा कुमारी सीते ने पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर महाविद्यालय और अपने परिवार का नाम रोशन किया है। छात्रा की इस उपलब्धि पर महाविद्यालय में सम्मान समारोह आयोजित कर उसका उत्साहवर्धन किया गया।महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर इंदु शर्मा के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में छात्रा कुमारी सीते को माला पहनाकर सम्मानित किया गया तथा उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। प्राचार्या ने कहा कि छात्राओं की खेलों में बढ़ती भागीदारी और उपलब्धियां संस्थान के लिए गर्व का विषय हैं।जानकारी के अनुसार, गिंदो देवी महिला महाविद्यालय की छात्रा कुमारी सीते ने 12 मई 2026 को बरेली कॉलेज, बरेली में आयोजित महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध अंतरमहाविद्यालय पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता के महिला वर्ग में 57 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया।सीते के उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन आगामी ऑल इंडिया पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता के लिए भी किया गया है। यह प्रतियोगिता जून माह में चेन्नई में आयोजित होना प्रस्तावित है, जिसमें वह अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी।इस अवसर पर महाविद्यालय की क्रीड़ा प्रभारी डॉ. श्रद्धा श्री यादव और सह क्रीड़ा प्रभारी डॉ. सोनी मौर्य ने भी छात्रा को आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्हें विश्वास है कि सीते राष्ट्रीय स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर महाविद्यालय और जनपद का नाम रोशन करेंगी।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights