मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 14 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 30.0 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

मदर एथीना स्कूल ‘समर कैंप’ में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगा,बच्चों के स्वास्थ्य की जांच हुई

May 23, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ।।मदर एथीना स्कूल में चल रहे ‘समर कैंप’ के पाँचवे दिन आज बच्चों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए स्कूल के ‘हेल्थ क्लब’ की ओर से एक निःशुल्क हेल्थ चैक-अप कैंप का सफल आयोजन किया गया। इस विशेष शिविर का मुख्य उद्देश्य कैंप में भाग ले रहे बच्चों के स्वास्थ्य का परीक्षण करना और उन्हें भीषण गर्मी के मौसम में तंदुरुस्त रहने के प्रति जागरूक करना था। शिविर के दौरान राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य केंद्र जगत ब्लॉक से अनुभवी डॉक्टरों और मेडिकल टीम में डॉ0 वीरेंद्र कुमार, डॉ0 दमयंती वर्मा, डॉ0 अनुराधा सक्सेना, डॉ0 रफ़त नूर द्वारा बच्चों का सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिसमें उनके वजन, लंबाई, आंखों की रोशनी और बुनियादी स्वास्थ्य मानकों की जांच की गई। इसके साथ ही डॉक्टरों ने बच्चों को गर्मियों में पानी की कमी न रहने, संतुलित आहार लेने और जंक फूड से दूर रहने के साथ-साथ सलाद और अंकुरित अनाज को अपने भोजन का अनिवार्य हिस्सा बनाने की सीख दी।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow


इस अवसर पर मदर एथीना स्कूल की निदेशिका चयनिका सारस्वत ने बताया कि एक स्वस्थ शरीर में ही एक स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है। समर कैंप का उद्देश्य केवल बच्चों का कौशल विकास करना ही नहीं है, बल्कि उनके समग्र कल्याण का ध्यान रखना भी है। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और बदलते मौसम में बच्चों की सेहत के प्रति जागरूक रहना बेहद जरूरी है। इस हेल्थ चैक-अप कैंप के माध्यम से हम बच्चों को बचपन से ही स्वास्थ्य के प्रति जिम्मेदार बनाना चाहते हैं, ताकि वे एक ऊर्जावान और स्वस्थ भविष्य की ओर कदम बढ़ा सकें। निदेशिका महोदया ने डॉक्टरों के दल का आभार जताया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights