बरेली। मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, पटपड़गंज के डॉक्टरों ने 27 वर्षीय युवक की सफल इमरजेंसी बायपास सर्जरी कर उसकी जान बचाई। बरेली निवासी राजेश मौर्य को हार्ट की मुख्य धमनी लेफ्ट मेन कोरोनरी आर्टरी में गंभीर ब्लॉकेज के कारण बड़ा हार्ट अटैक आया था। खास बात यह रही कि मरीज को न डायबिटीज थी, न धूम्रपान की आदत और न ही परिवार में हृदय रोग का इतिहास था। अचानक सीने में दर्द और बेचैनी होने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां जांच में जानलेवा ब्लॉकेज का पता चला। सी.टी.वी.एस विभाग के सीनियर डायरेक्टर डॉ. वैभव मिश्रा के नेतृत्व में डॉक्टरों की टीम ने तुरंत CABG सर्जरी की, जो सफल रही। डॉक्टरों ने कहा कि युवाओं में हार्ट अटैक के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। सीने में दर्द, सांस फूलना, अत्यधिक पसीना और थकान जैसे लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।