मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 14 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 30.5 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

बदायूँ में स्काउट गाइड के निशुल्क शीतल जल सेवा शिविर का 20वें दिन भी जारी रहा सेवा कार्य

May 20, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। भीषण गर्मी और तपती धूप के बीच मानव सेवा की मिसाल पेश करते हुए भारत स्काउट गाइड संस्था के तत्वावधान में गांधी नेत्र चिकित्सालय के मुख्य द्वार पर संचालित निशुल्क शीतल जल सेवा शिविर का 20वें दिन भी सफल संचालन जारी रहा। शिविर में स्काउट गाइड के सदस्यों ने राहगीरों एवं दूर-दराज से आने वाले यात्रियों को शीतल जल पिलाकर उनकी प्यास बुझाई और गर्मी से राहत पहुंचाई।
तेज धूप और भीषण गर्मी के बीच जल सेवा प्राप्त कर लोगों ने स्काउट गाइड के इस सेवा भाव की सराहना की। इस दौरान जिला संगठन कमिश्नर मु. असरार ने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ती गर्मी और जल संकट मानव जीवन के लिए गंभीर चुनौती बनते जा रहे हैं। ऐसे समय में प्यासे लोगों को शीतल जल उपलब्ध कराना सबसे बड़ा पुण्य कार्य है।पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत पहुंचाना मानवता की सच्ची सेवा है। उन्होंने कहा कि जल जीवनदायिनी है और इसकी एक-एक बूंद अमूल्य है। लोगों को जल का महत्व समझना चाहिए और जल संरक्षण के प्रति जागरूक होना चाहिए।कार्यक्रम में केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज की शिक्षिका अंजू राठौर, ईशिका वार्ष्णेय, फरदीन अहमद, जानवी गौतम, वंशिका वर्मा, माही पटेल, आराध्या पटेल, नवनीत कौर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। शिविर के माध्यम से सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश भी लोगों तक पहुंचाया गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights