मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 14 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 30.5 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

बरेली में शुरू हुई मैक्स हॉस्पिटल की ऑर्थोपेडिक्स ओपीडी सेवा

May 16, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने बरेली में ऑर्थोपेडिक्स ओपीडी सेवाओं की शुरुआत की है। यह सेवा ईशान हॉस्पिटल में उपलब्ध रहेगी। ओपीडी सेवाओं का शुभारंभ मैक्स हॉस्पिटल, शालीमार बाग के रोबोटिक जॉइंट रिप्लेसमेंट एवं ऑर्थोपेडिक्स विभाग के सीनियर डायरेक्टर डॉ. साइमन थॉमस, कंसलटेंट डॉ. लक्ष्य गोयल और ईशान हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. कौशल कुमार की उपस्थिति में किया गयाडॉ. साइमन थॉमस और उनकी टीम हर महीने के तीसरे रविवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक ईशान हॉस्पिटल में मरीजों को प्राथमिक परामर्श और फॉलो-अप सेवाएं प्रदान करेगी।इस मौके पर डॉ. साइमन थॉमस ने कहा कि जोड़ों में दर्द, अकड़न, सूजन और सीमित गतिशीलता जैसी समस्याएं लोगों के दैनिक जीवन को गंभीर रूप से प्रभावित करती हैं। उन्होंने कहा कि समय पर पहचान और सही उपचार बेहद जरूरी है। उन्होंने बताया कि जिन मरीजों को दवाइयों, फिजियोथेरेपी या अन्य नॉन-सर्जिकल उपचारों से राहत नहीं मिलती, उनके लिए जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी प्रभावी विकल्प साबित होती है। रोबोटिक और मिनिमली इनवेसिव तकनीकों से अब सर्जरी अधिक सटीक, कम दर्दनाक और तेजी से रिकवरी वाली हो गई है।डॉ. लक्ष्य गोयल ने कहा कि पर्सनलाइज्ड ट्रीटमेंट प्लानिंग और एडवांस्ड तकनीकों की मदद से मरीजों की जरूरतों के अनुसार उपचार तय किया जा रहा है, जिससे उन्हें जल्द सक्रिय और दर्दमुक्त जीवन में लौटने में सहायता मिलती है।वहीं, डॉ. कौशल कुमार ने कहा कि मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के साथ यह साझेदारी बरेली और आसपास के मरीजों को उनके शहर में ही विशेषज्ञ ऑर्थोपेडिक परामर्श और एडवांस्ड इलाज की सुविधा उपलब्ध कराएगी।
मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल रोबोटिक जॉइंट रिप्लेसमेंट, हिप, नी और एल्बो रिप्लेसमेंट, ट्रॉमा केयर, कॉम्प्लेक्स रिवीजन सर्जरी और मिनिमली इनवेसिव ऑर्थोपेडिक प्रक्रियाओं में विशेषज्ञता के लिए जाना जाता है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights