बरेली में स्वास्थ्य सेवाओं को नई पहचान देगा अनीस सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल का आधुनिक रेडियोलॉजी विभाग
बरेली। शहर के श्यामगंज रोड स्थित अनीस सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल एंड फहमी आई.वी.एफ. सेंटर ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाते हुए अत्याधुनिक रेडियोलॉजी विभाग की शुरुआत की है। अस्पताल में अब मरीजों को आधुनिक मशीनों और अनुभवी विशेषज्ञों की देखरेख में विभिन्न प्रकार की जांच सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाएंगी।
डॉ अनीस बेग ने बताया की रेडियोलॉजी विभाग में अब रेडियोलॉजिस्ट डॉ. शैफाली गंगवार ने अपनी सेवाएं प्रारंभ कर दी हैं। उनके नेतृत्व में अल्ट्रासाउंड, कलर डॉप्लर, एक्स-रे, एफ.एन.ए.सी जांच, आई.वी. पी जांच,के.यू.वी जांच , ब्रेस्ट अल्ट्रासाउंड, थायराइड जांच, चेस्ट एक्स-रे, हड्डियों की जांच, गर्भावस्था संबंधी जांच, बच्चों एवं महिलाओं की विशेष जांच सहित कई महत्वपूर्ण जांच सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी।
डॉ. अनीस बेग ने बताया कि आधुनिक तकनीक और अनुभवी चिकित्सकों की टीम के माध्यम से मरीजों को सटीक एवं शीघ्र रिपोर्ट देने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पहले मरीजों को कई जांचों के लिए अलग-अलग सेंटरों पर जाना पड़ता था, लेकिन अब अधिकांश जांचें एक ही स्थान पर उपलब्ध होने से मरीजों का समय और धन दोनों की बचत होगी।अस्पताल प्रबंधन ने जानकारी दी कि रेडियोलॉजी विभाग चौबीस घंटे सेवाएं देगा, जिससे आपातकालीन मरीजों को भी तत्काल जांच सुविधा मिल सकेगी। खासतौर पर गर्भवती महिलाओं, बच्चों और गंभीर रोगियों के लिए यह सुविधा काफी लाभकारी साबित होगी।डॉ. शैफाली गंगवार ने कहा कि सही बीमारी की पहचान के लिए आधुनिक रेडियोलॉजी जांच बेहद महत्वपूर्ण होती है। अस्पताल में उच्च गुणवत्ता वाली मशीनों के माध्यम से मरीजों को बेहतर जांच अनुभव प्रदान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि विभाग में सुरक्षा और स्वच्छता के विशेष मानकों का भी पूरा ध्यान रखा जा रहा है।अस्पताल श्यामगंज रोड पर नियर सेटेलाइट, मालियों और ईसाइयों की पुलिया के बीच स्थित है। स्थानीय लोगों ने अस्पताल में नई सुविधा शुरू होने पर खुशी जताते हुए कहा कि इससे आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं आसानी से उपलब्ध हो सकेंगी इस अवसर पर अनीस सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के डॉक्टर और स्टाफ ने उन्हें बधाई दी।















































































