मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 14 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 30.6 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस पर स्टाफ नर्स रामजीत कौर को सर्वश्रेष्ठ नर्स पुरस्कार

May 13, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। एसआरएमएस कॉलेज ऑफ नर्सिंग में मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय नर्सेज दिवस समारोह का आयोजन हुआ। इसमें आईएमएस स्थित रेडिएशन ऑन्कोलॉजी वार्ड की स्टाफ नर्स रामजीत कौर को सर्वश्रेष्ठ नर्स पुरस्कार प्रदान किया गया। इस अवसर पर नर्सिंग के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक और नृत्य प्रस्तुतियां दीं।एसआरएमएस कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, टेक्नोलाजी एंड रिसर्च स्थित आडिटोरियम में मंगलवार को दीप प्रज्वलन, सरस्वती वंदना और संस्थान गीत के साथ का समारोह का आरंभ हुआ। एसआरएमएस आईएमएस के मुख्य मैट्रन ज्ञान प्रकाश शर्मा ने सभी का स्वागत किया। नर्सिंग के प्रोफेसर परास राम ने अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस के थीम की जानकारी दी। कार्यक्रम में नर्सिंग पेशेवरों के महत्व को बताते हुए समाज एवं मरीजों की देखभाल में उनके बहुमूल्य योगदान की सराहना की गई। साथ ही ‘हमारी नर्सें, हमारा भविष्य: नर्सों की देखभाल अर्थव्यवस्थाओं को मजबूत बनाती है’ विषय पर आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता के विजेताओं को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एसआरएमएस ट्रस्ट एडवाइजर इंजीनियर सुभाष मेहरा, एसआरएमएस कॉलेज ऑफ नर्सिंग की प्रिंसिपल डॉ.मुथ्थु माहेश्वरी, आईएमएस के प्रिंसिपल एयर मार्शल डॉ.एमएस बुटोला, एसआरएमएस सीईटीआर के डीन एकेडमिक्स डॉ. शैलेश सक्सेना, आईएमएस के मेडिकल सुप्रिटेंडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल डा. आरपी सिंह उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन बीएससी नर्सिंग बैच 2024 की छात्रा कृपा थॉमस और बीएससी नर्सिंग बैच 2022 की छात्रा अंशिमा शुक्ला ने किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights