बदायूँ। नेहरू मेमोरियल शिव नारायण दास पी.जी. कॉलेज में मंगलवार को प्रातः 11:30 बजे प्रोफेसर प्रशांत कोहली ने पुनः महाविद्यालय के प्राचार्य पद का कार्यभार ग्रहण किया। इससे पूर्व वे जून 2021 से अगस्त 2022 तक भी महाविद्यालय के प्राचार्य पद का दायित्व सफलतापूर्वक निभा चुके हैं। वर्तमान में वे महाविद्यालय के भौतिक विज्ञान विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर के रूप में कार्यरत हैं। महाविद्यालय प्रबंधन ने प्रो. कोहली पर पुनः विश्वास व्यक्त करते हुए आशा जताई कि उनके नेतृत्व में महाविद्यालय की प्रशासनिक एवं शैक्षणिक गतिविधियाँ और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी होंगी। साथ ही छात्र-छात्राओं की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को प्राथमिकता दी जाएगी।कार्यभार ग्रहण समारोह के अवसर पर प्रोफेसर आशीष कुमार सक्सेना ने प्रो. प्रशांत कोहली को औपचारिक रूप से कार्यभार सौंपते हुए महाविद्यालय की निरंतर प्रगति एवं उन्नति के लिए शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर प्रो. शिवराज कुमार, प्रो. बी.एन. शुक्ला, डॉ. एस.के. सिंह, डॉ. रामस्वारथ, डॉ. सत्यम मिश्र, डॉ. नंद गोपाल, डॉ. विक्रांत उपाध्याय, डॉ. लक्ष्य चौधरी, संदीप नायक, प्रदीप चौरसिया, डॉ. अक्षत अशेष एवं रवि कुमार सहित महाविद्यालय के अनेक शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।