मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 14 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 30.6 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

विशाल निःशुल्क मेडिकल कैंप में 250 मरीजों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

May 10, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। वैकुंठ धाम चैरिटेबल ट्रस्ट एवं मंदिर दरगाह बाबा श्री पीर रतन नाथ जी दिल्ली के तत्वावधान में बरेली स्थित श्री रामजानकी मंदिर प्रांगण में विशाल निःशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। समाज सेवा और जनकल्याण को समर्पित इस स्वास्थ्य शिविर में बड़ी संख्या में जरूरतमंद लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया।कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. अरुण कुमार ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि समाज सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है और ऐसे मेडिकल कैंप जरूरतमंद लोगों के लिए बेहद लाभकारी साबित होते हैं। उन्होंने आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक चले मेडिकल कैंप में करीब 250 मरीजों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर में शुगर टेस्ट, ब्लड प्रेशर जांच, ब्लड टेस्ट, पीएफटी टेस्ट और स्पाइरोमेट्री टेस्ट जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। साथ ही विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा परामर्श देने के साथ मरीजों को निःशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं।
कैंप में डॉ. शुभम अग्रवाल, डॉ. अंशिका खेतान, डॉ. वरुण खेतान एवं डॉ. मनीला आनंद ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर उन्हें स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी और उपचार संबंधी सलाह दी।
इस आयोजन में मंदिर अध्यक्ष जुगल किशोर मक्कर, सचिव राजेश मल्होत्रा एवं पूर्व उपसभापति अतुल कपूर का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम को सफल बनाने में कई समाजसेवियों और सेवादारों ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
मेडिकल कैंप के दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं ने स्वास्थ्य जांच कराई। आयोजकों द्वारा मरीजों के बैठने, पेयजल और अन्य व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखा गया। कार्यक्रम के अंत में जुगल किशोर मक्कर ने सभी अतिथियों, चिकित्सकों, सहयोगियों और क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ट्रस्ट भविष्य में भी समाजहित में ऐसे सेवा कार्य जारी रखेगा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights