राजकीय मेडिकल कॉलेज, बदायूँ में विश्व थैलेसीमिया दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम एवं स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित
बदायूँ ।राजकीय मेडिकल कॉलेज, बदायूँ के रक्त केन्द्र विभाग द्वारा विश्व थैलेसीमिया दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम एवं स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य थैलेसीमिया रोग के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना तथा स्वैच्छिक रक्तदान को प्रोत्साहित करना रहा।कार्यक्रम में वर्ष 2023 बैच के नर्सिंग छात्रों द्वारा ओपीडी हॉल में थैलेसीमिया जागरूकता कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। यह कार्यक्रम डॉ. अरुण कुमार, प्रधानाचार्य, राजकीय मेडिकल कॉलेज, बदायूँ एवं डॉ. श्रीनिवासन गांधी, प्रधानाचार्य, नर्सिंग कॉलेज के निर्देशन में आयोजित किया गयाइस अवसर पर डॉ. लालेन्द्र यादव, सहायक आचार्य, फार्माकोलॉजी विभाग तथा डॉ. वैशाली, सहायक आचार्य, पैथोलॉजी विभाग द्वारा स्वयं रक्तदान कर समाज को प्रेरित किया गया। रक्तदान शिविर का उद्घाटन प्रधानाचार्य डॉ. अरुण कुमार द्वारा किया गया।शिविर में कुल 10 लोगों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 02 रक्तदाताओं द्वारा रक्तदान किया गया।

प्रधानाचार्य डॉ. अरुण कुमार एवं रक्त केन्द्र प्रभारी डॉ. वैशाली सिंह द्वारा रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र एवं ब्लड डोनेशन कार्ड प्रदान किए गए।इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ. अरुण कुमार ने कहा कि —
“थैलेसीमिया जैसे गंभीर रोग में नियमित रक्त की आवश्यकता होती है, इसलिए स्वैच्छिक रक्तदान समाज के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। राजकीय मेडिकल कॉलेज, बदायूँ लगातार जन-जागरूकता एवं सुरक्षित रक्त उपलब्ध कराने के लिए कार्य कर रहा है। मैं सभी युवाओं एवं नागरिकों से अपील करता हूँ कि वे नियमित रूप से रक्तदान करें और जरूरतमंद मरीजों के जीवन बचाने में सहभागी बनें।”
डॉ सुचेता यादव विभागाध्यक्ष पैथोलॉजी द्वारा थैलेसीमिया संबधित प्रीनेटल स्क्रीनिंग के बारे में जानकारी दी गई और बताया की थैलेसीमिया मरीज को ब्लड बैंक से बिना रक्तदान किए ही ब्लड उपलब्ध कराया जाता है.गत वर्ष राजकीय मेडिकल कॉलेज, बदायूँ में कुल 999 रक्तदान हुए, जिनमें 938 रिप्लेसमेंट डोनेशन तथा 61 स्वैच्छिक रक्तदान शिविरों के माध्यम से प्राप्त हुए। संस्थान में ब्लड कम्पोनेंट्स निर्माण की सुविधा भी उपलब्ध है।कार्यक्रम में उप-प्रधानाचार्य डॉ. नेहा सिंह, विभागाध्यक्ष पैथोलॉजी डॉ. सुचेता यादव, सहायक आचार्य डॉ. श्रवण कुमार भार्गव, दंत रोग विभाग से डॉ. नेहा सिंह, पैथोलॉजी विभाग से डॉ. श्वेता कनौजिया एवं डॉ. मयंक सहित अन्य चिकित्सक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।कार्यक्रम को सफल बनाने में रक्त केन्द्र के लैब टेक्नीशियन श्री रजनीश कुमार पटेल तथा नर्सिंग स्टाफ सालवी राठौर आदि का विशेष योगदान रहा।















































































