बदायूँ। विश्व एथलेटिक्स दिवस के अवसर पर लॉर्ड कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन, टीमवर्क एवं शारीरिक फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। प्रतियोगिताएँ चार हाउस—इग्निस, एक्वा, टेरा एवं वेंटस—के मध्य आयोजित की गईं। विद्यार्थियों ने हैंडबॉल, टेबल टेनिस, बैडमिंटन, स्केटिंग, शतरंज एवं बास्केटबॉल प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इसके अतिरिक्त प्री-प्राइमरी से कक्षा 5 तक के विद्यार्थियों के लिए फन रेस, शॉट पुट एवं हाउस ड्रिल जैसी गतिविधियों का भी आयोजन किया गया, जिसमें नन्हे विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा एवं ऊर्जा का शानदार प्रदर्शन किया।कार्यक्रम में विद्यालय के चेयरमैन वेदव्रत त्रिवेदी, वाइस चेयरमैन तेजस त्रिवेदी, निदेशिका छवि शर्मा एवं रीता शर्मा, शैक्षिक निदेशक देवव्रत त्रिवेदी तथा प्रधानाचार्य दीपक त्यागी उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेलों को जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया।अंत में विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया तथा सभी प्रतिभागियों को निरंतर मेहनत एवं खेलों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया।