मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 14 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 30.4 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

मजदूर दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन, 29 यूनिट रक्त संग्रह

May 4, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। मजदूर दिवस के अवसर पर गंगाचरण हॉस्पिटल ऑडिटोरियम, निकट गांधी उद्यान में नाथ नगरी रक्तदान सेवा ट्रस्ट (रजि.) व श्वेत प्रेम रस के संयुक्त तत्वावधान में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 45 रक्तदाताओं ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 29 लोगों ने रक्तदान किया।कार्यक्रम का उद्घाटन संस्था के संरक्षक सर्वेश वर्मा ने फीता काटकर किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ी समाजसेवा है और एक व्यक्ति का रक्तदान तीन लोगों की जान बचा सकता है। उन्होंने युवाओं से आगे आकर नियमित रक्तदान करने और समाज में फैली भ्रांतियों को दूर करने का आह्वान किया।
संस्था के संस्थापक एवं सचिव रामाशीष आशीष यादव ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं है और लोगों को हर अवसर पर स्वैच्छिक रक्तदान करना चाहिए। वहीं, निदेशक बृजेश तिवारी ने बताया कि संस्था हर माह रक्तदान शिविर आयोजित करने का संकल्प लेकर चल रही है, ताकि जिले में रक्त की कमी से किसी की जान न जाए।संस्था के अध्यक्ष अनूप किशोर शर्मा ने बताया कि शिविर का उद्देश्य लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करना है, जिससे थैलेसीमिया, कैंसर, हीमोफीलिया व सिकल सेल एनीमिया जैसे गंभीर रोगों से पीड़ित मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध हो सके।रक्तदाताओं में पार्थ शर्मा, अमित गौड़, मोंटू यादव और चित्रा पाठक ने बताया कि स्वस्थ व्यक्ति को वर्ष में तीन से चार बार रक्तदान करना चाहिए। इससे शरीर में कोई कमजोरी नहीं आती, बल्कि स्वास्थ्य की नियमित जांच भी होती रहती है।शिविर के सफल आयोजन में श्वेत प्रेम रस आध्यात्मिक संस्था के संस्थापक संरक्षक प्रेम रसिक संत श्वेताभ महाराज, मयंक सारस्वत, दीप्ति पाण्डे सहित पूरी टीम का विशेष सहयोग रहा। इसके अलावा निवास यादव, दीक्षा यादव, गगन, माधुरी, लव कुमार, स्पर्श पटेल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।रक्त संग्रह में गंगाशील चेरिटेबल ब्लड बैंक की इंचार्ज डॉ. नीता अग्रवाल, संदीप सिन्हा, कुलदीप, कमल शर्मा व उनकी टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights