बरेली। ऑल इंडिया रज़ा एक्शन कमेटी तथा आरएसी ट्रस्ट के ख़्वाजा कुतुब स्थित मुख्यालय “बैतुर्रज़ा” पर रविवार को लगे कैम्प में 300 से अधिक मरीज़ों की आँख़ों की मुफ्त जाँच की गई और दवा भी फ्री दी गई।नबीरा ए आला हज़रत हुज़ूर अफरोज़ मियां कि सरपरस्ती में और नबीरा-ए-आला हज़रत व आरएसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अदनान रज़ा क़ादरी की सदारत में सुबह 10 बजे कैम्प की शुरुआत हुई। शहर ही नहीं बल्कि फ़तेहगंज पश्चिमी, देवरनिया सहित ज़िले के कई क्षेत्रों के मरीज़ कैम्प में पहुंचे। आरएसी पदाधिकारियों और वॉलन्टीयर्स ने मरीज़ों के फ्री रजिस्ट्रेशन की ज़िम्मेदारी संभाली। नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. आफ़ताब आलम और उनकी टीम में शामिल डॉ. नदीम अख़्तर, शाहवेज़ अंसारी और सादिक़ अंसारी ने मरीज़ों की जांच की और उनको ज़रूरी दवाएं दीं। यह कैम्प दोपहर बाद तक जारी रहा। आरएसी की ओर से हन्नान रज़ा, हाफिज़ इमरान रज़ा बरकाती, अब्दुल लतीफ़ क़ुरैशी, ताज खान, सय्यद शाहनवाज़, मुहम्मद जुनैद, सईद सिब्तैनी, फरमान ख़ान, सय्यद इमरान वारसी, अफज़ल रज़ा, आदिल खान, मुहम्मद नफ़ीस, सलमान रज़ा, फ़ारुक़ रज़ा तहसीनी वग़ैरह ने सहयोग किया। आरएसी की ओर से बताया गया कि भविष्य में भी इस प्रकार के कैम्प आयोजित कराए जाएंगे।