बदायूं : भारत स्काउट गाइड संस्था के तत्वावधान में गांधी नेत्र चिकित्सालय के मुख्य द्वार पर निशुल्क शीतल जल सेवा शिविर लगाया गया। स्काउट- गाइड ने भीषण गर्मी और तेज धूप में प्यास से व्याकुल यात्रियों और राहगीरों को शीतल जल पिलाया।स्काउट संस्था के जिला मुख्यायुक्त एवं प्रादेशिक वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेश चंद्र सक्सेना एडवोकेट ने फीता काटकर एवं राहगीरों को शीतल जल पिलाकर किया। उन्होंने कहा कि बढ़ती गर्मी में प्यासे लोगों को पानी पिलाना सबसे बड़ा मानव सेवा का कार्य है।इंडियन स्काउट गाइड फैलोशिप के अध्यक्ष डा. एसके गुप्ता ने कहा कि स्काउटिंग बच्चों में निस्वार्थ सेवा और देशभक्ति का अनोखा जज्बा पैदा करती है।डा. वीरपाल सिंह सोलंकी ने कहा कि स्काउट-गाइड संस्था युवाओं को समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने की प्रेरणा मिलती है। रोटरी क्लब के अध्यक्ष विपिन कुमार अग्रवाल ने विचार व्यक्त किए।जिला संगठन कमिश्नर मोहम्मद असरार एवं पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा के नेतृत्व में क्रिश्चियन हाई सेकेंडरी स्कूल और नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सेवा कार्य करते हुए राहगीरों को शीतल जल वितरित किया।इस मौके पर डा.भास्कर शर्मा, सुभाष मैथिल, डीटीसी सत्यपाल गुप्ता, बुशरा नाजिर, हिना सहरोज, मो. परवेज अख्तर, विक्रम सक्सेना, रूचित बाबू, सचिन पाल, मोहिनी मौर्य, सागर, अनम, हुमैरा, अलशिफा, पारस शाक्य, प्रेम कश्यप आदि मौजूद रहे।