बरेली। थाना सुभाष नगर क्षेत्र के करगैना निवासी 23 वर्षीय अजय पुत्र स्वर्गीय रामपाल को उसके ससुराल वालों ने धमकाया गुस्से में आकर अजय ने जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया परिवार वालों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।अजय की मां रूपा देवी ने बताया अजय शास्त्री नगर में मेडिकल की दुकान पर काम करता है अजय की शादी जिला बदायूं के शेखुपुर के रहने वाले फूल सिंह की पुत्री रजनी से हुई है शादी को 2 महीने हुए हैं 10 दिन पहले पत्नी मायके शेखुपुर गई थी गुरुवार को अजय पत्नी रजनी को बुलाने मायके गया था रात में रजनी के पिता फूल सिंह और उसकी मां शकुंतला ने अजय को धमकाया और बोले तुम्हारे घोड़े बेच देंगे जेल में सड़वा देंगे और गाली गलौज की । अजय काफी डर गया और सुबह जब घर वापस आया काफी डिप्रेशन में था उसके बाद उसने जहर खा लिया अजय की हालत बिगड़ने पर परिवार वालों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। रूपा देवी का आरोप है शादी का जेवर और कुछ रुपए रजनी अपने साथ ले गई है।