मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 14 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 29.6 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

क़ादरी हाउस पर लगे नेत्र शिविर में 621 मरीज पहुँचे। मिली बड़ी राहत

April 15, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। क़ादरी रज़वी ट्रस्ट के तत्वावधान में दरगाह आला हजरत स्थित क़ादरी हाउस पर निःशुल्क नेत्र रोग उपचार शिविर का आयोजन नबीरा ए आला हज़रत क़ारी तस्लीम रज़ा ख़ाँ नूरी की सरपरस्ती में किया गया। इस मौके पर नबीरा ए आला हज़रत क़ारी तस्लीम रज़ा ख़ाँ नूरी ने कहा कि ज़रूरतमंदों की सेवा हम सबका कर्तव्य है।आला हज़रत का मिशन हैं असहाय लोगों की मदद करो,आँखों की रोशनी बनाए रखने के लिए ऐसे निःशुल्क शिविर लोगों के लिए बहुत उपयोगी साबित होते हैं।आगे भी और आयोजन होंगे,लोगों को रोजगार से जोड़ने के लिये भी काम किया जाएगा।ताकि लोगों की आर्थिक स्थिति में सुधार लाया जा सके। शिविर में हज़रत मौलाना तौसीफ रज़ा ख़ाँ हज़रत फैज़ रज़ा ख़ाँ, शहर इमाम मुफ़्ती खुर्शीद आलम भी पहुँचे और आवाम की भलाई में लगे शिविर की सराहना की और क़ादरी रज़वी ट्रस्ट की पहल का स्वागत किया।
नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. आफताब आलम ने मरीज़ों की जांच की।आँखों की बीमारियों के बारे में जागरूकता दी। शिविर में 621 लोगों ने कैम्प का लाभ लिया।निःशुल्क दवाइयाँ वितरित की गईं। कंजंक्टिवाइटिस आँखों का फ्लू या लाल आँख) जलन, खुजली, पानी आना, लालिमा। कारण: वायरस/बैक्टीरिया या एलर्जी। बचाव: हाथ साफ रखें, दूसरों के तौलिए/रुमाल इस्तेमाल न करें।मोतियाबिंद उम्र बढ़ने पर लेंस धुंधला होना।डॉक्टर की सलाह के अनुसार ध्यान रखने वाली बातें:स्क्रीन (मोबाइल/कंप्यूटर) पर ज्यादा समय बिताने से बचें। हर 20 मिनट में 20 सेकंड दूर देखें (20-20-20 नियम)।धूप में यू वी प्रोटेक्शन वाला चश्मा पहनें।हाथ साफ रखें, आँखों को बार-बार न छुएँ।स्वस्थ आहार लें (हरी सब्जियाँ, फल, विटामिन ए युक्त भोजन)।अगर धुंधली दृष्टि, सिरदर्द, रोशनी से परेशानी, दोहरी दृष्टि या अचानक समस्या हो तो तुरंत नेत्र विशेषज्ञ से मिलें। डॉक्टर्स की टीम में डॉ नदीम अख्तर,डॉ मो रिज़वान,डॉ गुलाम मुस्तफा आदि शामिल रहे।जनसेवा टीम के अध्यक्ष एवं समाजसेवी पम्मी ख़ाँ वारसी ने कहा कि कोशिश है कि सभी वार्डो में शिविर लगाएं जाएं।सहयोग करने वालों में नबीरा ए आला हजरत तनईम रज़ा ख़ाँ क़ादरी, समाजसेवी पम्मी ख़ाँ वारसी,मौलाना उवैस रज़ा,मौलाना कुर्बान रज़ा,हाफ़िज़ अतीक हुसैन चाँद,डॉ कसिमुद्दीन,ज़िया उर रहमान,सय्यद शाबान अली आदि शामिल रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights