बदायूँ। यू.पी.सी.ए. सत्र-2026 के अंतर्गत अंडर-19 इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन बरेली संगठन द्वारा 21 अप्रैल को किया जाएगा। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला निशांत पटेल स्टेडियम में प्रातः 8:00 बजे से बरेली और बदायूँ के बीच 50-50 ओवरों का खेला जाएगा।सचिव संतोष बाबू शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद बदायूँ की चयनित अंडर-19 क्रिकेट टीम इस प्रतियोगिता में भाग लेगी। इस टूर्नामेंट में बरेली, बदायूँ, पीलीभीत और शाहजहांपुर की टीमें हिस्सा लेंगी। इन मुकाबलों के आधार पर बरेली जोन की टीम का चयन किया जाएगा।उन्होंने खिलाड़ियों से अपील की है कि वे अपने साथ पंजीकरण रसीद, आधार कार्ड एवं पासपोर्ट साइज फोटो अनिवार्य रूप से लेकर आएं।संस्था के अध्यक्ष दीपक सक्सेना ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि सभी खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन कर जोन की टीम में चयनित हों और जनपद का नाम रोशन करें।इस अवसर पर संरक्षक लेफ्टिनेंट आर.पी. शर्मा, अमरीश गोयल, रविंद्र मोहन सक्सेना, एम.पी. सिंह, राहुल चौबे, रूपेंद्र सिंह लांबा, अखिलेश पांडे, मधुर यादव, अनिल गुप्ता, खुशनवी और फिरोज खान सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे।