बरेली। रोटरी क्लब बरेली साउथ द्वारा खेलों को बढ़ावा देने एवं युवाओं में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने के उद्देश्य से दिनांक 11 एवं 12 अप्रैल 2026 को स्पोर्ट्स स्टेडियम में बैडमिंटन टूर्नामेंट होगा। टूर्नामेंट का उद्घाटन कैंट विधायक संजीव अग्रवाल द्वारा किया जाएगा। बैडमिंटन टूर्नामेंट चेयरमैन अनुपम कपूर ने बताया कि इस प्रतियोगिता के अंतर्गत सिंगल्स एवं डबल्स दोनों श्रेणियों में मुकाबले होंगे। टूर्नामेंट में जूनियर ग्रुप में 15 वर्ष तक के खिलाड़ी तथा सीनियर ग्रुप में 15 से 20 वर्ष के खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। रोटरी साउथ अध्यक्ष संजीव खंडेलवाल ने कहा कि इसका मुख्य उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना है। टूर्नामेंट का समापन 12 अप्रैल को पुरस्कार वितरण के साथ होगा जिसके मुख्य अतिथि वन राज्य मंत्री डॉ. अरुण कुमार होंगे। इस अवसर पर विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। टूर्नामेंट को- चेयरमैन पंकज टंडन एवं संजीव मित्तल ने बताया सभी बच्चों से अनुरोध है कि वे केवल उचित किट में अपना रैकेट साथ लाएं तथा बैडमिंटन शूज़ पहनकर ही आएं। प्रतियोगिता के फॉर्म रोटरी भवन पर उपलब्ध है,बैडमिंटन टूर्नामेंट को सफल बनाने के लिए डॉ. आई. एस. तोमर, रवि प्रकाश अग्रवाल, डॉ. रवि मेहरा, संजय गर्ग, अनिल अग्रवाल, राजीव बूबना, अंकुर बंसल, राजीव अग्रवाल, अनूप अग्रवाल, चरण कमल सिंह, सुजीत जायसवाल, शोभित अग्रवाल, अंकुर अग्रवाल, संदीप मेहरा आदि ने अपने विचार रखे।