मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 14 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 23.6 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

54वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता 30 से 3 मार्च तक

March 29, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। खेलों के विकास को लेकर केंद्र एवं राज्य सरकार के प्रयासों का सकारात्मक असर अब स्पष्ट रूप से दिखने लगा है। खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं और अवसर मिलने से वे राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।
इसी क्रम में बरेली को एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित प्रतियोगिता की मेजबानी का अवसर मिला है, जो शहर के लिए गर्व की बात है।
जिला ओलंपिक संघ, बरेली के तत्वावधान में 30 मार्च से 3 अप्रैल तक आयोजित होने वाली 54वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शहर में आयोजन को लेकर उत्साह का माहौल है और विभिन्न स्तरों पर व्यापक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।
उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ के महासचिव एवं हैंडबॉल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. आनंदेश्वर पांडे ने प्रेस वार्ता में बताया कि प्रतियोगिता कम समय में बरेली को सौंपी गई, लेकिन स्थानीय संगठन ने इसे चुनौती के रूप में स्वीकार कर सभी तैयारियां समय से पूरी कर ली है । उन्होंने कहा कि खेल प्रेमी जनता का सहयोग आयोजन की सफलता में अहम भूमिका निभाएगा।
कार्यक्रम संयोजक एवं जिला ओलंपिक संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकेश गुप्ता और वन मंत्री डॉक्टर अरुण कुमार सक्सेना ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्घाटन 30 मार्च को सायं 4 बजे फ्यूचर यूनिवर्सिटी बरेली परिसर में होगा, जबकि समापन 3 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा। संघ के अध्यक्ष आशीष गुप्ता ने इसे शहर के लिए गौरवपूर्ण अवसर बताते हुए कहा कि इससे पहले वर्ष 2021 और 2023 में भी बरेली इस प्रतियोगिता का सफल आयोजन कर चुका है। इस बार भी आयोजन को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप भव्य बनाने की तैयारी की गई है। खिलाड़ियों के मोट, भोजन और चिकित्सा की उत्कृष्ट व्यवस्था फ्यूचर कॉलेज बरेली परिसर में की गई है। आयोजकों ने बताया कि खिलाड़ियों को बेहतर अनुभव देने के लिए सभी सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया है। दिव्यांग डॉ. स्वतंत्र कुमार ने बताया कि समापन समारोह में करीब 10 हजार दर्शकों के पहुंचने की संभावना है, जिसके अनुसार व्यवस्थाएं की जा चुकी हैं। वहीं मीडिया प्रभारी अंकुर किशोर सक्सेना ने जानकारी दी कि प्रतियोगिता के दौरान पत्रकारों के लिए मीडिया सेंटर बनाए गए हैं और शहर में आकर्षक सेल्फी प्वाइंट भी तैयार किए गए हैं। इस प्रतियोगिता में देश के 27 राज्यों की लगभग 600 खिलाड़ी हिस्सा लेंगी।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रमुख रूप से इंडियन हैंडबॉल एसोसिएशन के कार्यकारी निदेशक डॉ आनंदेश्वर पांडे, वन मंत्री डॉ अरुण कुमार सक्सेना फ्यूचर विश्वविद्यालय के कुल अधिपति मुकेश गुप्ता जिला ओलंपिक संघ के संगरक्षक धर्मेन्द्र गुप्ता अध्यक्ष डॉ आशीष गुप्ता, जिला ओलंपिक संघ के महासचिव फसील बेग, कोषाध्यक्ष डॉ स्वतंत्र कुमार वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश गोयल अनिल अग्रवाल , सुनील गुप्ता संयुक्त महासचिव भावेश अग्रवाल उपाध्यक्ष अभिनव अग्रवाल , सौरभ अग्रवाल , सह कोषाध्यक्ष अंकित अग्रवाल , हरदीप ओबेरॉय, सचिव / मीडिया समन्वयक अंकुर किशोर सक्सेना उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights