मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 14 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 25.4 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

राज्य स्तरीय ग्रामीण खेल प्रतियोगिता में बरेली का जलवा, आलम ने 400 मीटर में जीता स्वर्ण

March 29, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली । बरेली के खिलाड़ियों ने एक बार फिर प्रदेश स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रयागराज में आयोजित राज्य स्तरीय ग्रामीण खेल प्रतियोगिता में बरेली के आलम ने 400 मीटर दौड़ में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
यह प्रतियोगिता मदन मोहन मालवीय स्टेडियम के सिंथेटिक ट्रैक पर आयोजित हुई, जहां आलम ने 49 सेकंड में दौड़ पूरी कर न केवल पहला स्थान हासिल किया, बल्कि जिले का नाम भी रोशन किया। इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन ग्रामीण राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता के लिए भी हो गया है।
वहीं, बरेली के एक अन्य खिलाड़ी आलोक ने जैवलिन थ्रो स्पर्धा में भी पदक जीतकर जिले का गौरव बढ़ाया। दोनों ही खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय एथलीट एवं एनआईएस कोच अजय कश्यप के मार्गदर्शन में नियमित प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।
आलम और आलोक की इस उपलब्धि पर क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी चंचल मिश्रा, एथलेटिक्स संघ के सचिव गजेंद्र तोमर, पंकज, सतबीर यादव, संजय कुमार और रंजीत गुर्जर सहित अन्य खेल प्रेमियों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights