राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस पर कैंटोनमेंट जनरल हॉस्पिटल में जागरूकता सेमिनार

WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.02 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस के अवसर पर बरेली कैंटोनमेंट जनरल हॉस्पिटल में जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य कैंटोनमेंट क्षेत्र में कार्यरत सफाई मित्रों को टीकाकरण के महत्व, उससे होने वाले स्वास्थ्य लाभ तथा संक्रामक रोगों की रोकथाम के प्रति जागरूक करना था।कार्यक्रम में आरएमओ डॉ. वंदना, डब्ल्यूएचओ से डॉ. कौशिक डायरेक्टर, डब्ल्यूएचओ जोन बरेली , जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. प्रशांत रंजन, सफाई अधीक्षक मनोज कुमार तिवारी, स्वच्छ भारत मिशन के कंसल्टेंट, आईईसी टीम, कैंटोनमेंट के सफाई मित्र तथा जनरल हॉस्पिटल के समस्त स्टाफ मौजूद रहे।सेमिनार के दौरान आरएमओ डॉ. वंदना और डब्ल्यूएचओ से आए डॉ. कौशिक ने उपस्थित सफाई मित्रों को टीकाकरण के महत्व, समय पर टीकाकरण कराने की आवश्यकता और इसके माध्यम से विभिन्न संक्रामक रोगों से बचाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि टीकाकरण न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य की सुरक्षा करता है, बल्कि समाज को भी कई गंभीर बीमारियों से सुरक्षित रखने में अहम भूमिका निभाता है।इस दौरान स्वच्छता और स्वास्थ्य के बीच संबंध पर भी विशेष रूप से प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने सफाई मित्रों को अपने कार्य के दौरान स्वच्छता के मानकों का पालन करने, व्यक्तिगत सुरक्षा उपाय अपनाने और आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई और स्वच्छ, स्वस्थ व सुरक्षित कैंटोनमेंट क्षेत्र के निर्माण के लिए सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया गया। यह कार्यक्रम सीईओ डॉ. तनु जैन के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया, जो स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने और टीकाकरण के प्रति जनभागीदारी को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights